1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. बंद होने जा रहा है 'निमकी मुखिया', बोल्ड सीन के बावजूद नहीं उठ पाई TRP

बंद होने जा रहा है 'निमकी मुखिया', बोल्ड सीन के बावजूद नहीं उठ पाई TRP

 Published : Jul 30, 2019 04:30 pm IST,  Updated : Jul 30, 2019 04:33 pm IST

टीवी का फेमस शो 'निमकी मुखिया' जल्द ऑफ एयर होने वाला है। जी हां इसके पीछे की वजह गिरती टीआरपी बताई जा रही है।

निमकी मुखिया- India TV Hindi
निमकी मुखिया

टीवी का फेमस शो 'निमकी मुखिया' जल्द ऑफ एयर होने वाला है। जी हां इसके पीछे की वजह गिरती टीआरपी बताई जा रही है। बता दें कि गिरती हुआ 'टीआरपी' को बचाने के लिए सीरियल में कई नए ट्विस्ट भी लाए गए लेकिन सब बेकार हो गया।  निमकी मुखिया में भूमिका गुरुंग के अलावा इंद्रनील सेनगुप्ता, अभिषेक शर्मा, श्रिया झा और प्रियांशु सिंह अहम रोल में हैं।

स्पॉटबॉय की एक रिपोर्ट के मुताबिक, निमकी मुखिया के मेकर्स ने लगातार गिरती टीआरपी को देखते हुए इसे बंद करने का फैसला लिया है। शो के प्लॉट में कई सारे मजेदार ट्विस्ट एंट टर्न्स भी डाले गए, लेकिन शो के हक में कुछ भी काम न आया।

शो से जुड़े करीबी सूत्रों के अनुसार, टीआरपी के लिए क्रिएटिव टीम ने लवमेकिंग सीन्स जोड़े, लीड एक्ट्रेस भूमिका गुरुंग का प्रेग्नेंसी ट्रैक भी लाया गया। ये दोनों एंटरटेनमेंट फैक्टर भी शो को दर्शकों का प्यार नहीं दिला पाए। इसलिए मेकर्स ने फैसला किया है कि अगले महीने इसे बंद कर दिया जाएगा।

निमकी मुखिया को नया शो वैष्णो देवी रिप्लेस करेगा। इस सीरियल में तोरल रासपुत्रा और मदिराक्षी मंडले लीड एक्टर्स होंगे। निमकी मुखिया टीवी पर रात 8.30 बजे टेलीकास्ट होता है। बात करें निमकी मुखिया की तो, ये शो शुरुआत में काफी चर्चा में रहा था। निमकी के चुलबुले और बिंदास किरदार ने फैंस का दिल जीता था। यकीनन ही शो के बंद होने से फैंस निराश होंगे।

ये भी पढ़ें:

Happy Birthday Sonu Nigam: सोनू निगम क्यों हैं आज के दौर के सबसे वर्सेटाइल सिंगर, इसे पढ़ने के बाद आप भी मानेंगे

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 30 July: कार्तिक-नायरा के बेटे कायरव को है गंभीर बीमारी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन