1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. बालिका वधू को-स्टार ने सिद्धार्थ शुक्ला पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- 'मुझे गलत ढंग से छूआ हैं और डबल मीनिंग बातें कीं'

बालिका वधू को-स्टार ने सिद्धार्थ शुक्ला पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- 'मुझे गलत ढंग से छूआ हैं और डबल मीनिंग बातें कीं'

 Published : Oct 23, 2019 08:48 pm IST,  Updated : Oct 23, 2019 09:04 pm IST

सलमान खान शो बिग बॉस 13 जैसे जैसे अपने फिनाले के करीब जा रही है वह दिलचस्प होती जा रही है।

सिद्धार्थ...- India TV Hindi
सिद्धार्थ शुक्ला-बालिका वधू एक्ट्रेस

सलमान खान शो बिग बॉस 13 जैसे जैसे अपने फिनाले के करीब जा रही है वह दिलचस्प होती जा रही है। हाल ही में शो के कंटेस्टेंट सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर अजीबोगरीब खबर सामने आई है। जैसा कि आप देख रहे हैं रश्मि देशाई से लड़ाई की वजह से सिद्धार्थ शुक्ला आए दिन सुर्खियों में रहते हैं। वहीं एक बार फिर से सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर बालिका वधू की पूर्व अभिनेत्री ने बयान दिया है। एक्ट्रेस ने सिद्धार्थ पर आरोप लगाते हुए कहा कि शो के दौरान सिद्धार्थ ने गलत तरीके से छूने की कोशिश की साथ ही डबल मीनिंग की बात भी करते हैं।

एक इंटरव्यू में शीतल ने कहा कि सिद्धार्थ बेहद बदतमीज टाइप के हैं। वह बालिका वधू के दौरान भी काफी लड़कियों के साथ बदतमीजी करते थे। यहां तक कि वह लड़कियों को गलत तरीके से छूते भी थे। शीतल ने कहा कि जो सिद्धार्थ खिलाफ बोलता है वह उसके साथ बेहद खराब तरीके से पेश आते हैं।

बर्थ डे पार्टी में यूं झूमकर नाचे मलाइका और अर्जुन, वीडियो हुआ वायरल

शीतल ने कहा कि वो उस वक्त वह टीवी इंडस्ट्री बिलकुल नई थीं, उन्होंने पहले तो सिद्धार्थ की हरकतों को इग्नोर किया, लेकिन जब सिद्धार्थ की हरकतें बढ़ने काफी लगी तो उन्होंने प्रोडक्शन टीम से बात की लेकिन उन्होंने सिद्धार्थ के खिलाफ कोई उचित कदम नहीं उठाया। यह बात सुनने के बाद सिद्धार्थ काफी भड़क गये थे और उन्होंने शीतल के साथ काम करने से मना कर दिया। आगे शीतल कहती हैं कि प्रोडक्शन हाउस वालों ने सिद्धार्थ की बात मानते हुए शीतल के साथ काम नहीं किया।

Birthday Special: टीवी के हॉट कपल कुणाल-कुहू मना रहे हैं अपना बर्थडे

Dabangg 3 Trailer Review: चुलबुल पांडे के रूप में लौटे सलमान खान, खुद को कहा पुलिसवाला गुंडा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन