1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. डिस्कवरी के बेयर ग्रिल्स ने शेयर किया रजनीकांत के टीवी डेब्यू का वीडियो

डिस्कवरी के बेयर ग्रिल्स ने शेयर किया रजनीकांत के टीवी डेब्यू का वीडियो

 Written By: IANS
 Published : Mar 09, 2020 02:22 pm IST,  Updated : Mar 09, 2020 02:25 pm IST

छोटे पर्दे पर आने वाले इस शो के माध्यम से तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता रजनीकांत छोटे पर्दे पर कदम रख रहे हैं।

bear grylls rajinikanth man vs wild - India TV Hindi
साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत और बेयर ग्रिल्स

बेंगलुरू: डिस्कवरी चैनल के बेयर ग्रिल्स ने सोमवार को अपने आगामी एडवेंचर शो 'इंटू द वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स' के दूसरे टीजर को साझा किया है। छोटे पर्दे पर आने वाले इस शो के माध्यम से तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता रजनीकांत छोटे पर्दे पर कदम रख रहे हैं।

बेयर ग्रिल्स ने अपनी और रजनीकांत वाले वीडियो को साझा करते हुए ट्वीट किया, "सुपरस्टार रजनीकांत की अनवरत सकारात्मकता और कभी न हार मानने वाला जज्बा इस कदर स्पष्ट हो रहा था, जैसे उन्होंने अपने सामने आई हर चुनौती को स्वीकार कर लिया है।" 

सुपरस्टार रजनीकांत के मैन वर्सेज वाइल्ड एपिसोड टेलिकास्ट होने से पहले डिसकवरी ने फैन्स को दिया डांस चैलेंज

एक मिनट के इस वीडियो की शुरुआत में रजनीकांत को जंगल में ऑल ट्रेन व्हीकल (एटीवी) चलाते देखा गया। उन्होंने काली टोपी और काला धूप का चश्मा पहन रखा था। इस वीडियो को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। 

 

मैन वर्सेज वाइल्ड: रिलीज हुआ टीजर, रजनीकांत बेयर ग्रिल्स के साथ एडवेंचर करते आए नजर

बता दें कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बेयर ग्रिल्स के शो में हिस्सा ले चुके हैं। वहीं, कुछ दिनों पहले अक्षय कुमार के साथ भी बेयर ने भारत के जंगलों में शूटिंग की थी। खबरों की मानें तो दीपिका पादुकोण और विराट कोहली भी ग्रिल्स के शो में नज़र आ सकते हैं। 

आपको बता दें कि रजनीकांत का ये स्पेशल एपिसोड 23 मार्च को शाम 8 बजे टीवी पर आएगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन