चेन्नई। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपर स्टार रजनीकांत आज पायलट की समझदारी के चलते बाल—बाल बच गए। रजनीकांत जिस विमान से चेन्नई से मैसूर जा रहे थे उसमें खराबी आ गई। ऐसे में विमान को उड़ने से रोक दिया गया। इस विमान में रजनीकांत के अलावा 42 अन्य यात्री सवार थे। करीब दो घंटे की कोशिशों के बाद विमान में आई खामी को दूर कर दिया गया।
Related Stories
हवाईअड्डे के अधिकारियों ने बताया कि विमान के उड़ान भरने से पहले इस खराबी का पता चला और इंजीनियरों को तुरंत बुलाया गया । उन्होंने इस तकनीकी खामी को ठीक किया। बहरहाल, इस खामी के चलते उड़ान में करीब दो घंटे की देर हो गई। ठीक होने के बाद विमान ने अपने गंतव्य के लिए उड़ान भरी।
अधिकारियों ने बताया कि इस बीच रजनीकांत ने कुछ यात्रियों के साथ बातचीत की और उनके साथ तस्वीरें भी लीं।