1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. जानिए आखिर कौन 'Bhabhiji...की गोरी मेम, बिग बॉस के अलावा इन फिल्मों में आ चुकी हैं नज़र

जानिए आखिर कौन 'Bhabhiji...की गोरी मेम, बिग बॉस के अलावा इन फिल्मों में आ चुकी हैं नज़र

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 06, 2021 02:55 pm IST,  Updated : Jan 06, 2021 02:56 pm IST

नेहा पेंडसे फेमस सीरियल 'भाबीजी घर पर है' में अनीता भाभी यानी गोरी मेम का किरदार निभाते हुए नजर आएगी। जानिए आखिर हैं ये एक्ट्रेस।

जानिए आखिर कौन 'Bhabhiji...की गोरी मेम, बिग बॉस के अलावा इन फिल्मों में चुकी हैं नज़र- India TV Hindi
जानिए आखिर कौन 'Bhabhiji...की गोरी मेम, बिग बॉस के अलावा इन फिल्मों में चुकी हैं नज़र Image Source : INSTAGRAM/NEHAPENDSE

टीवी एक्ट्रेस नेहा पेंडसे इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं। दरअसल नेहा पेंडसे फेमस सीरियल 'भाबीजी घर पर है' में अनीता भाभी यानी गोरी मेम का किरदार निभाते हुए नजर आएगी। नेहा ने 'मे आइ कम इन मैडम' में अपने किरदार से लोगों के दिलों में काफी जगह बनाई थी। जानिए आखिर कौन है नेहा पेंडसे।

कौन है नेहा पेंडसे

नेहा पेंडसे टीवी सीरियल के साथ-साथ फिल्मों में भी नजर आ चुकी है। नेहा ने साल 1999 में 'प्यार कोई खेल नहीं' फिल्म में बतौर चाइल्ड एक्ट्रेस के रूप में शुरू किया था। इसके अलावा नेहा मराठी, मलयालम, तेलुगू, तमिल फिल्मों में भी नजर आ चुकी है। हिंदी फिल्मों की बात करें तो वह दीवाने, ड्रीम्स, दाग: द फायर, देवदास, दिल तो बच्चा है जी जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी है। इसके साथ ही साल 2020 में मनोज बाजपेई, दिलजीत दोझांस की रिलीज हुए फिल्म 'सूरज पे मंगल भारी' में भी नजर आई।

'Bhabhiji Ghar Par Hai' को मिली नई गोरी मैम, ये हीरोइन बनेगी विभूति की पत्नी

नेहा का टीवी सीरियल सफर
नेहा ने साल 1995 में एकता कपूर के सीरियल कैप्टन हाउस से डेब्यू किया था। जिसके बाद पड़ोसन, मीठी-मीठी बातें, दुश्मन  जैसे कई सीरियल्स में काम किया। लेकिन उनके पहचान 'मे आइ कम इन मैडम' , हसरतें, मधुबाला - एक इश्क एक जुनून से मिला।

रियलिटी शो में भी अजमाया हाथ
नेहा टीवी फिल्मों में ही नहीं बल्कि रियलिटी शो में भी नजर आ चुकी है। एक्ट्रेस टीवी के फेमस शो बिग बॉस 12 में नजर आई। जहां वह घर पर 28 दिनों तक रही थी। इसके अलावा कमेडी दंगल, इंटरटेनमेंट की रात में नजर आई।

अक्षय कुमार की फिल्म ‘बच्चन पांडे’ की टीम पहुंची जैसलमेर, शूटिंग की तस्वीरें आई सामने

साल 2020 में की शादी
5 जनवरी 2020 में नेहा पेंडसे एक बार सुर्खियों में छा गई थी। उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड शार्दुल सिंह ब्यास को 3 महीने डेट करने के बाद शादी कर ली थी। आपको बता दें कि शार्दुल तलाकशुदा थे। जिसके कारण नेहा को ट्रोलर्स का सामना करना पड़ा। लेकिन उन्होंने कई बार ट्रोलर्स को करारा जवाब भी दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन