1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'भाबी जी घर पर हैं' एक्ट्रेस शुभांगी आत्रे बिग बॉस 14 में आएंगी नजर?

'भाबी जी घर पर हैं' एक्ट्रेस शुभांगी आत्रे बिग बॉस 14 में आएंगी नजर?

 Published : Jun 06, 2020 08:00 pm IST,  Updated : Jun 06, 2020 08:00 pm IST

भाबी जी घर पर हैं में अंगूरी भाभी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस शुभांगी आत्रे को बिग बॉस 14 के लिए अप्रोच किया गया है।

shubhangi atre- India TV Hindi
शुभांगी आत्रे Image Source : INSTAGRAM/SHUBANGHIATRE

बिग बॉस 13 ने अब तक के सारे सीजन में सबसे ज्यादा टीआरपी बटोरी है। सीजन 13 का खिताब सिद्धार्थ शुक्ला ने अपने नाम किया है। अब फैन्स को सीजन 14 का इंतजार है। मेकर्स ने बिग बॉस 14 के लोगों को अप्रोच करना शुरू कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक शुभांगी आत्रे को बिग बॉस 14 के लिए अप्रोच किया गया है। 

स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के मुताबिक भाबी जी घर पर हैं एक्ट्रेस शुभांगी आत्रे को मेकर्स ने कॉल किया था लेकिन उन्होंने शो के लिए मना कर दिया है क्योंकि वह पॉपुलर शो भाबी जी घर पर हैं का हिस्सा हैं। वह शो में अंगूरी भाभी के किरदार में नजर आती हैं। शो में उनके साथ सौम्या टंडन, आसिफ शेख और रोहिताश गौड़ अहम भूमिका निभाते नजर आते हैं।

आपको बता दें भाबी जी घर पर हैं में पहले अंगूरी भाभी का किरदार निभाने वाली शिल्पा शिंदे ने बिग बॉस 11 का खिताब अपने नाम किया था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक शुभांगी आत्रे के अलावा नागिन 3 एक्ट्रेस सुरभि ज्योति को शो के लिए अप्रोच किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बिग बॉस मेकर्स बीते कई सीजन्स से सुरभि को साइन करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन वह हर बार मना कर देती हैं।

बिग बॉस 14 में सेलिब्रिटीज के साथ कॉमनर भी नजर आने वाले हैं। सीजन 13 सिर्फ सेलिब्रिटीज के लिए था। रिपोर्ट्स के मुताबिक शो की थीम इस साल जंगल पर बेस्ड होने वाली है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन