1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 13: असीम-रश्मि और विशाल की मस्ती, घरवालों के तैयार होने पर कहा- 'इतना रेडी होकर कहां जा रहे हैं ये लोग?'

Bigg Boss 13: असीम-रश्मि और विशाल की मस्ती, घरवालों के तैयार होने पर कहा- 'इतना रेडी होकर कहां जा रहे हैं ये लोग?'

 Published : Jan 03, 2020 12:01 pm IST,  Updated : Jan 03, 2020 12:01 pm IST

इस हफ्ते बेघर होने के लिए रश्मि देसाई, शेफाली बग्गा, मधुरिमा तुली, शेफाली जरीवाला, माहिरा शर्मा और विशाल आदित्य सिंह नॉमिनेटेड हैं। 

Bigg Boss 13 - India TV Hindi
बिग बॉस 13 में रश्मि देसाई, असीम रियाज और विशाल आदित्य सिंह

Bigg Boss 13: पॉपलुर रिएलिटी शो बिग बॉस 13 में घरवालों के झगड़ों और बहसबाजी के साथ-साथ कभी-कभी हंसी-मजाक भी देखने को मिलता है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें असीम रियाज, रश्मि देसाई और विशाल आदित्य सिंह कपड़ों को लेकर एक-दूसरे की और घरवालों की टांग खींचते नज़र आ रहे हैं।

इस वीडियो में विशाल आदित्य सिंह बिग बॉस से रिक्वेस्ट करते हुए कह रहे हैं, 'प्लीज मेरे भी कपड़े भिजवा दो।' इस पर असीम कहते हैं, 'तेरी इतनी सही बॉडी हो। तेरे डेली वेयर को मैं वीकेंड वेयर से कंपेयर कर रहा हूं।' फिर असीम कहते हैं, 'ये सारे जा कहां रहे हैं इतना तैयार होकर!' ये सुनकर रश्मि भी हंसने लगती हैं। 

Bigg Boss 13: माहिरा शर्मा से परेशान होकर रश्मि देसाई ने छू लिए उनके पैर, हाथ जोड़कर कहा...

बता दें कि इस हफ्ते बेघर होने के लिए शेफाली बग्गा, मधुरिमा तुली, शेफाली जरीवाला, माहिरा शर्मा और विशाल आदित्य सिंह नॉमिनेटेड हैं। वहीं, कैप्टन होने की वजह से शहनाज गिल ने रश्मि देसाई को नॉमिनेट किया। ऐसे में इस हफ्ते कुल 6 सदस्य नॉमिनेटेड हैं। अब देखना होगा कि इनमें से कौन बेघर होगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन