मुंबई: टीवी के चर्चित रिएलिटी शो 'बिग बॉस 13' में कल का एपिसोड काफी एंटरटेनिंग रहा। बिग बॉस के घर में झगड़े तो रोज होते रहते हैं लेकिन कल माहिरा और रश्मि के बीच का झगड़ा इतना बढ़ गया कि ट्विटर पर माहिरा शर्मा ट्रेंड होने लगी। दरअसल कल रश्मि देसाई और माहिरा शर्मा के बीच भयंकर झगड़ा हुआ। रश्मि के तानों से परेशान होकर कल माहिरा ने खूब झगड़ा किया। माहिरा की बातें सुनकर अचानक रश्मि देसाई ने माहिरा शर्मा के पैर छू लिए और हाथ जोड़कर खड़ी हो गईं।
Related Stories
वीडियो में देखिए रश्मि, विशाल और शेफाली बग्गा आपस में बात कर रहे हैं, इस दौरान रश्मि ने माहिरा को 'गलीज' कह डाला। माहिरा ने ये सुना और बुरी तरह गुस्सा हो गई। ये सुनकर माहिरा को गुस्सा आ गया और चिल्लाकर वो रश्मि से बोलीं कि 'मुंह पे बोला करो, पीछे से बुराई करती हो।' इस झगड़े के दौरान माहिरा ने रश्मि को 'आंटी' कहकर बुलाया। इस पर रश्मि को भी गुस्सा आ गया और वो माहिरा के पैर छूने लगी और उनके आगे हाथ जोड़कर खड़ी हो गईं।
रश्मि ने कहा- 'तुम जितना बोलकर दुखी कर सकती हो, उतना हुनर मुझमें नहीं है माहिरा।' यह सुनकर माहिरा ने कहा- 'आप भी तो प्यार से बोलकर दिल तोड़ती हैं ना?' ये सुनकर रश्मि ने माहिरा के सामने हाथ जोड़ लिए और कहा- मुझे माफ कर दे। वहीं वीडियो में रश्मि-माहिरा के झगड़े को सुनकर सिद्धार्थ शुक्ला खुश होते दिखाई दे रहे हैं।
बता दें, इससे पहले नॉमिनेशन प्रक्रिया को लेकर आसिम और शेफाली में लड़ाई हो गई थी। दरअसल आसिम ने शेफाली को नॉमिनेट कर दिया था। इस झगड़े में भी आसिम के आगे दंडवत होकर उनके पैर पड़ते दिखी थीं।