1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'बिग बॉस 13': रश्मि देसाई ने सिद्धार्थ शुक्ला पर फेंकी चाय, सलमान खान ने दोनों की जमकर लगाई क्लास

'बिग बॉस 13': रश्मि देसाई ने सिद्धार्थ शुक्ला पर फेंकी चाय, सलमान खान ने दोनों की जमकर लगाई क्लास

 Written By: IANS
 Published : Dec 21, 2019 08:36 pm IST,  Updated : Dec 21, 2019 08:36 pm IST

सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई के बीच लड़ाई लगातार बढ़ती जा रही है। 

Bigg Boss 13 Weekend Ka Vaar- India TV Hindi
बिग बॉस 13 वीकेंड का वार 

मुंबई: रिएलिटी शो 'बिग बॉस' के चल रहे इस सीजन में पहले ही दिन से दर्शकों को घर में खूब ड्रामा देखने को मिल रहा है। इसमें गलत लहजे के इस्तेमाल से लेकर प्रतिभागियों के बीच झगड़े और मारपीट तक शामिल हैं। घरवालों के बीच रिश्ते में खटास बढ़ती जा रही है। खासकर सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई पर इन दिनों लोगों की नजरें टिकी हुई हैं, क्योंकि इनके बीच झगड़े का रूप गंभीर होता जा रहा है।

शो के आने वाले एपिसोड्स में दर्शक रश्मि को सिद्धार्थ पर चाय फेंकते हुए देख सकेंगे। इसके बाद जब सिद्धार्थ भी कुछ ऐसा ही करते हैं तो हालात बिगड़ जाते हैं, क्योंकि रश्मि के बॉयफ्रेंड अरहान इस झगड़े में दोनों के बीच में आ जाते हैं। सिद्धार्थ इस दौरान आपना आपा खो देते हैं और अरहान की शर्ट फाड़ देते हैं।

Bigg Boss 13: घर के अंदर मल्लिका शेरावत की हुई एंट्री, सिद्धार्थ शुक्ला-असीम रियाज संग किया डांस

घर में एक साथ रह रहे प्रतिभागियों के बीच आपस में इस तरह का बर्ताव शो के मेजबान सुपरस्टार सलमान खान को कुछ रास नहीं आया।

वीकेंड का वार एपिसोड के दौरान सलमान को इन्हें फटकार लगाते हुए देखा जाएगा। उन्होंने शो के निर्माताओं को बताया है कि अगर वे पांच हफ्ते तक शो को खींचना चाहते हैं तो वे कोई नया होस्ट ढूंढ़ लें। सलमान ने प्रोमो वीडियो में कहा, "मैं इन सब बकवास चीजों के लिए तैयार नहीं हूं।"

अब देखना होगा कि सलमान खान का गुस्सा शांत होगा या नहीं। 'बिग बॉस 13' का प्रसारण कलर्स टीवी चैनल पर होता है।

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन