1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 13: घर के अंदर मल्लिका शेरावत की हुई एंट्री, सिद्धार्थ शुक्ला-असीम रियाज संग किया डांस

Bigg Boss 13: घर के अंदर मल्लिका शेरावत की हुई एंट्री, सिद्धार्थ शुक्ला-असीम रियाज संग किया डांस

 Published : Dec 21, 2019 04:57 pm IST,  Updated : Dec 21, 2019 04:57 pm IST

बता दें कि पिछले हफ्ते वीकेंड का वार में हिंदुस्तानी भाऊ बेघर हो गए।

bigg boss 13 weekend ka vaar mallika sherawat- India TV Hindi
'बिग बॉस 13' वीकेंड का वार में घर के अंदर आईं मल्लिका शेरावत

मुंबई: पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 13 में इस हफ्ते वीकेंड का वार में बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत घर में एंट्री करेंगी। वे सिद्धार्थ शुक्ला और असीम रियाज संग डांस भी करेंगी। आज के एपिसोड का प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कलर्स ने इंस्टाग्राम पर शो का प्रोमो शेयर किया है, जिसमें दिखाया गया है कि मल्लिका शेरावत अपने हिट सॉन्ग 'भीगे होंठ तेरे' पर घर में एंट्री करती हैं। इसके बाद वो सिद्धार्थ शुक्ला संग डांस करेंगी। फिर असीम रियाज भी मल्लिका संग डांस करते दिखाई देते हैं। 

मनीष पॉल की 'इंडियन आइडल' में वापसी

बता दें कि इस हफ्ते असीम रियाज घर के कैप्टन बने हैं। ऐसे में देखना होगा कि इस बार कौन-सा कंटेस्टेंट बेघर होगा।  

बता दें कि पिछले हफ्ते वीकेंड का वार में हिंदुस्तानी भाऊ बेघर हो गए। वहीं, सोमवार को इस हफ्ते एलिमिनेट होने के लिए सिद्धार्थ शुक्ला, आरती सिंह, शेफाली बग्गा, अरहान खान, मधुरिमा तुली और विशाल सिंह नॉमिनेटेड हैं, जबकि विकास गुप्ता ने सीधे तौर पर असीम रियाज को नॉमिनेट किया है। 

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन