Bigg Boss 13 Weekend Ka Vaar With Salman Khan: पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 13 में आज कई धमाके देखने को मिलेंगे। घर के अंदर देवोलीना भट्टाचार्जी की एंट्री हुई। उन्होंने रश्मि देसाई, पारस छाबड़ा, माहिरा शर्मा और शहनाज गिल से कई तीखे सवाल पूछे। वहीं, 'गुत्थी' बनकर आए कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने सलमान संग जमकर मस्ती की।
- Hindi News
- मनोरंजन
- टीवी
- Bigg Boss 13 Weekend Ka Vaar With Salman Khan: देवोलीना भट्टाचार्जी की हुई एंट्री, सलमान खान संग 'गुत्थी' ने की मस्ती
Bigg Boss 13 Weekend Ka Vaar With Salman Khan: देवोलीना भट्टाचार्जी की हुई एंट्री, सलमान खान संग 'गुत्थी' ने की मस्ती
Bigg Boss 13 Weekend Ka Vaar With Salman Khan: आज शो में कई धमाके देखने को मिले।
Bigg Boss 13 Weekend Ka Vaar With Salman Khan
-
11:43 PM (IST) Dec 30, 2019
'भांगड़ा पा ले' की स्टार कास्ट सेट पर पहुंचीं
'भांगड़ा पा ले' की स्टार कास्ट सनी कौशल और रुखसार सेट पर पहुंचे। सलमान ने उनके साथ मिलकर डांस भी किया। ये फिल्म 3 जनवरी को रिलीज हो रही है।
-
11:14 PM (IST) Dec 30, 2019
रश्मि की बातों से भड़के सिद्धार्थ
रश्मि देसाई और आरती सिंह की बातों से सिद्धार्थ शुक्ला भड़क गए। उन्होंने कहा कि रश्मि पीठ पीछे बकवास कर रही है। खुद पीछे आती है.. गोवा तक पहुंच गई थी। मैं बताऊं कि सेट पर क्या-क्या करती थी! इसके बाद सिद्धार्थ और अरहान के बीच लड़ाई होने लगी। आरती ने रश्मि को समझाया कि तुम लोग एक-दूसरे के बारे में बाहर की बातें मत करो। हालांकि, घर में सिद्धार्थ और रश्मि के झगड़े में असीम, आरती और शेफाली जरीवाला शामिल हो गए।
-
11:11 PM (IST) Dec 30, 2019
किसका होगा आज घर में आखिरी दिन?
सलमान खान ने अनाउंस किया नॉमिनेटेड सदस्यों में मधुरिमा तुली, शेफाली बग्गा और अरहान खान बॉटम 3 में हैं। इनमें से कोई एक सदस्य बेघर होगा।
-
11:07 PM (IST) Dec 30, 2019
'कॉलर ऑफ द वीक' ने सिद्धार्थ से पूछा पर्सनल सवाल
कॉलर ऑफ द वीक ने सिद्धार्थ शुक्ला से सवाल पूछा कि जब आप शो शुरू होने से पहले आरती के साथ मिलकर रश्मि को सॉरी बोल चुके थे, तो अब शो के अंदर लड़ने की क्या जरूरत है? इसके बाद सिद्धार्थ ने बताया कि मैं उनसे माफी मांगने नहीं गया था। कुछ बातों क्लियर करने गया था। रश्मि ने झूठ बोला है। मैंने शो में भी रश्मि की लाइन जैस्मीन भसीन को नहीं दी थी।
इस बीच रश्मि ने कहा कि सिद्धार्थ सेट पर मेरी लाइनें कटवा देते थे। हम दोनों की कभी बनी ही नहीं। इस पर सिद्धार्थ ने कहा, 'मैं बताऊं हमारी कहां-कहां बनी है और कब-कब बनी है।' इसके बाद रश्मि और सिद्धार्थ के बीच थोड़ी बहस होती है।
-
10:56 PM (IST) Dec 30, 2019
स्टेज पर हुई सनी लियोनी की एंट्री
बॉलीवुड एक्ट्रेस और बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट सनी लियोनी स्टेज पर पहुंचीं। उन्होंने सलमान खान के लिए केक काटा। इससे पहले उनकी फिल्म 'दबंग 3' का डायलॉग भी बोला। इसके बाद सलमान ने सनी संग मजेदार टास्क खेला।
-
10:53 PM (IST) Dec 30, 2019
सलमान ने कराया इस साल का आखिरी टास्क
सलमान खान ने बिग बॉस में इस साल का आखिरी टास्क कराया। सलमान ने कहा कि अगर आप बिग बॉस की ट्रॉफी जीतना चाहते हैं तो किसे टारगेट करेंगे? माहिरा, शेफाली बग्गा और सिद्धार्थ ने पारस को, पारस ने सिद्धार्थ को, शेफाली जरीवाला, अरहान और रश्मि ने असीम को, आरती सिंह और अरहान ने रश्मि को, शहनाज ने पारस को, मधुरिमा और विशाल ने शहनाज को अपना सबसे बड़ा टारगेट कहा।
-
10:45 PM (IST) Dec 30, 2019
सलमान खान ने कराया 'रेजोल्यूशन' टास्क
सलमान खान ने घरवालों से 'रेजोल्यूशन' टास्क कराया। इसमें सभी कंटेस्टेंट्स ने एक-दूसरे के चेहरे पर 2020 लिखा कागज का टुकड़ा चिपका कर बताया कि उन्हें कौन-सा रेजोल्यूशन लेना चाहिए। असीम और अरहान ने सिद्धार्थ को, रश्मि ने माहिरा को, विशाल आदित्य सिंह, शहनाज और शेफाली बग्गा ने रश्मि को, मधुरिमा तुली ने आरती को, आरती सिंह और शेफाली जरीवाला ने मधुरिमा को, पारस और माहिरा ने असीम को और सिद्धार्थ ने शहनाज को रेजोल्यूशन दिया।
-
10:25 PM (IST) Dec 30, 2019
'गुत्थी' बनकर स्टेज पर पहुंचे सुनील ग्रोवर
मशहूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर 'गुत्थी' बनकर स्टेज पर पहुंचे और सलमान खान संग जमकर मस्ती की।
-
10:22 PM (IST) Dec 30, 2019
देवोलीना ने सिद्धार्थ शुक्ला संग की मस्ती
देवोलीना भट्टाचार्जी ने सिद्धार्थ शुक्ला को बुलाया और उनके साथ हंसी-मजाक किया। देवोलीना ने उनसे कहा कि आपकी हंसी गायब हो गई थी। थोड़ा मुस्कुराया करिए।
-
10:21 PM (IST) Dec 30, 2019
देवोलीना ने पारस-माहिरा से पूछे तीखे सवाल
देवोलीना भट्टाचार्जी ने कहा कि माहिरा खुद के दिमाग से गेम नहीं खेलती। हमेशा उसके सवाल का जवाब पारस देते हैं। इसलिए देवोलीना ने सवाल पूछा कि क्या माहिरा मजबूत सदस्य है? माहिरा को पारस रिमोट कंट्रोल की तरह क्यों इस्तेमाल करते हैं? माहिरा का खुद का कोई स्टैंड नहीं है? इसके बाद पारस और माहिरा सफाई देते हैं, लेकिन देवोलीना उनकी कोई बात नहीं सुनती।
-
10:17 PM (IST) Dec 30, 2019
शहनाज पर हुई सवालों की बौछार
देवोलीना भट्टाचार्जी ने शहनाज गिल से कई सवाल पूछे। उन्होंने पूछा कि एंटरटेनर होने का क्या मतलब है? क्या आप आगे भी फ्लिप मारेंगी? इस पर शहनाज ने सफाई देते हुए कहा कि इस शो में आने के बाद उन्हें पता चला कि वो लोगों को एंटरटेन करने में सक्षम हैं। दूसरे सवाल का जवाब देते हुए शहनाज ने कहा कि घर के अंदर लोग जैसे हैं, मैं वैसे ही बर्ताव करती हूं।
-
10:12 PM (IST) Dec 30, 2019
रश्मि देसाई पर भड़कीं देवोलीना
देवोलीना भट्टाचार्जी ने रश्मि देसाई से अरहान खान को लेकर तीखे सवाल किए। उन्होंने कहा कि अरहान ने बच्चा होने की बात छिपाई, लेकिन आपने उन्हें इतनी जल्दी माफ कर दिया? इस पर रश्मि ने सफाई दी। देवोलीना का कहना है कि रश्मि को अरहान को इतनी जल्दी माफ नहीं करना चाहिए था।
-
10:08 PM (IST) Dec 30, 2019
घर के अंदर पहुंचीं देवोलीना भट्टाचार्जी
देवोलीना भट्टाचार्जी घर के अंदर पहुंचीं। उन्हें देखकर घरवाले बेहद खुश हो गए। उन्होंने घरवालों को बताया कि वो अभी पूरी तरह से ठीक नहीं हैं, लेकिन वे 'OMG टॉक विद देवोलीना' खेलेंगी।
-
10:06 PM (IST) Dec 30, 2019
स्टेज पर पहुंचीं देवोलीना भट्टाचार्जी
देवोलीना भट्टाचार्जी स्टेज पर पहुंचीं। सलमान खान के पूछने पर उन्होंने कहा कि सिद्धार्थ के बारे में उन्होंने सोचा था कि वो गलत इंसान है, लेकिन उनके अंदर भी इमोशंस है। रश्मि देसाई को लेकर उन्होंने कहा कि वो मेरी बहुत अच्छी दोस्त है, लेकिन वो अपनी बात सही जगह पर नहीं बोल पाती है।