1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 13: तीन सदस्यों की वजह से रद्द हुआ कैप्टेंसी टास्क, बिग बॉस ने दिया दंड!

Bigg Boss 13: तीन सदस्यों की वजह से रद्द हुआ कैप्टेंसी टास्क, बिग बॉस ने दिया दंड!

 Published : Jan 08, 2020 04:48 pm IST,  Updated : Jan 09, 2020 12:05 am IST

बिग बॉस में इस बार कैप्टन बनने और बनाने की होड़ में घर के तीन सदस्य कुछ ऐसा कर देंगे कि उन्हें बिग बॉस के दंड का भागी बनना पड़ेगा।

Bigg Boss 13 latest promo- India TV Hindi
बिग बॉस 13: कैप्टेंसी टास्क होगा रद्द

Bigg Boss 13: पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 13 में हर हफ्ते कैप्टेंसी टास्क होता है, जिसमें घरवाले खुद को या अपने करीबी को कैप्टन बनाने की जद्दोजहद में लगे रहते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा, लेकिन कैप्टन बनने और बनाने की होड़ में घर के तीन सदस्य कुछ ऐसा कर देंगे कि उन्हें बिग बॉस के दंड का भागी बनना पड़ेगा।

कलर्स ने सोशल मीडिया पर आज के एपिसोड का प्रोमो शेयर किया है, जिसमें दिखाया गया है कि पहली बार कैप्टेंसी टास्क में दावेदारी की चाभी दूसरे सदस्य के पास होगी। माहिरा शर्मा की फोटो मधुरिमा तुली, सिद्धार्थ शुक्ला की फोटो रश्मि देसाई, विशाल आदित्य सिंह की फोटो सिद्धार्थ और आरती सिंह की फोटो विशाल जला देंगे। 

Bigg Boss 13 : शहनाज गिल ने सिद्धार्थ शुक्ला पर फेंकी चप्पल

इसके बाद कुछ सदस्यों के बीच कैप्टेंसी की दावेदारी को लेकर बहस होगी, जिसका नतीजा ये निकलेगा कि बिग बॉस इस टास्क को रद्द कर देंगे। अब देखना होगा कि इस तमाशे के बाद बिग बॉस इन सदस्यों को क्या दंड देंगे।

बता दें कि पिछले शेफाली बग्गा बेघर हुई हैं। उन्हें घरवालों ने आपसी सहमति से बेघर करने का फैसला किया था।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन