1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. आसिम रियाज ने अपने उतार-चढ़ाव के दिनों को किया याद, कहा- मैंने वही किया, जो सोचा था...

आसिम रियाज ने अपने उतार-चढ़ाव के दिनों को किया याद, कहा- मैंने वही किया, जो सोचा था...

 Written By: IANS
 Published : Jun 05, 2021 02:10 pm IST,  Updated : Jun 05, 2021 02:10 pm IST

युवाओं के बीच लोकप्रिय चेहरा आसिम ने अपनी लेडी लव हिमांशी खुराना के साथ कई म्यूजिक वीडियो में काम किया है और हाल ही में अपना पहला रैप ट्रैक 'बैक टू स्टार्ट' लेकर आए हैं।

asim riaz remember his struggling days latest news- India TV Hindi
आसिम रियाज ने अपने उतार-चढ़ाव के दिनों को किया याद, कहा- मैंने वही किया, जो सोचा था...  Image Source : INSTAGRAM: ASIMRIAZ77.OFFICIAL

असीम रियाज को 'बिग बॉस 13' में काफी पसंद किया गया। इससे पहले उन्होंने एक मॉडल के तौर पर शुरूआत की थी और वरुण धवन की फिल्म 'मैं तेरा हीरो' में देखे गए। वह अपने शुरूआती दिनों और कई उतार-चढ़ाव वाले अनुभवों को याद करते हैं। 

आसिम ने आईएएनएस के साथ बातचीत करते हुए अपनी अब तक की यात्रा को काफी सरलता से बताया। "अनुभव, बहुत सारे डाउनफॉल, सर्वाइव। आखिर में मैंने वही किया जो मैंने सोचा था।"

क्या हिमांशी खुराना हैं आसिम रियाज की लकी चार्म? जानिए बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट ने क्या दिया जवाब

युवाओं के बीच लोकप्रिय चेहरा आसिम ने अपनी लेडी लव हिमांशी खुराना के साथ कई म्यूजिक वीडियो में काम किया है और हाल ही में अपना पहला रैप ट्रैक 'बैक टू स्टार्ट' लेकर आए हैं।

उन्होंने कहा, "मैं वास्तव में धन्य महसूस करता हूं। मैंने लोगों को बताया है कि मैं कई तकलीफों से गुजरा हूं। मैं बस निडर हो रहा हूं और आपको बता रहा हूं कि ऐसा होने के बाद भी आप जीवित रह सकते हैं। मेरा जीवन हमेशा उज्‍जवल नहीं था। आपको अपना भविष्य उज्‍जवल बनाने की दिशा में काम करना होगा।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन