1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. शहनाज कौर गिल ने खोला अपना यूट्यूब चैनल, फैंस को जल्द देंगी एक और सरप्राइज

शहनाज कौर गिल ने खोला अपना यूट्यूब चैनल, फैंस को जल्द देंगी एक और सरप्राइज

 Published : Jan 10, 2021 08:11 pm IST,  Updated : Jan 10, 2021 08:14 pm IST

'बिग बॉस 13' में धमाल मचा चुकीं शहनाज कौर गिल ने अपना यूट्यूब चैनल ओपन किया है।

Shehnaaz Kaur Gill- India TV Hindi
Shehnaaz Kaur Gill Image Source : INSTAGRAM/SHEHNAAZ KAUR GILL

'बिग बॉस 13' में धमाल मचा चुकीं  शहनाज कौर गिल ने नए साल पर अपने फैंस को शानदार तोहफा दिया है। शहनाज अपने फैंस से म्यूजिक एलबम, इंस्टाग्राम और ट्विटर के जरिए जुड़ी रहती हैं लेकिन अब उन्होंने यूट्यूब पर भी डेब्यू किया है। शहनाज ने अपना यूट्यूब चैनल ओपन किया है जिसकी जानकारी एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट करके दी।

शहनाज ने ये पोस्ट इंस्टाग्राम पर किया है। इसके साथ ही यूट्यूब का पोस्टर पकड़े कई तस्वीरें भी शेयर की हैं जिसमें वो ग्लैमरस लुक में नजर आ रही हैं। 

शहनाज ने पोस्ट में लिखा- 'आप सभी को मेरी तरफ से प्यार और शुक्रिया मेरे यूट्यूब चैनल को सपोर्ट करने के लिए। मैं आप सभी से वादा करती हूं कि मैं आप लोगों के लिए कंटेट बनाऊंगी और ऐसे ही एंटरटेन करती रहूंगी।' 

शहनाज के इस पोस्ट पर उनके फैंस लगातार कमेंट कर उन्हें बधाई भी दे रहे हैं। इस पोस्ट के बाद शहनाज ने अपने फैंस से लाइव चैट भी की। इस चैट के दौरान शहनाज ने अपने फैंस को शुक्रिया कहा साथ ही ये भी बताया कि वो जल्द ही अपने फैंस के लिए एक सरप्राइज लेकर आने वाली हैं। 

Bigg Boss 14: इस गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं राखी सावंत की मां, भाई ने खुद किया खुलासा

शहनाज ने इस सरप्राइज के बारे में लाइव चैट के दौरान ज्यादा कुछ तो नहीं बताया लेकिन इतना जरूर कहा कि आप लोगों की वजह से मुझे एक अवॉर्ड मिला है। लेकिन जो भी है वो आने वाले कुछ दिनों में यूट्यूब चैनल पर अपलोड करूंगी।

शहनाज कुछ दिन पहले ही सिद्धार्थ शुक्ला के साथ गोवा से मुंबई लौटी हैं। खबरों की मानें को ये दोनों सितारे एक म्यूजिक वीडियो की शूटिंग के लिए गोवा गए थे। हालांकि इस बारे में इन दोनों ने कुछ भी खुलासा नहीं किया है। इससे पहले भी शहनाज सिद्धार्थ के साथ 'भुला दूंगा' म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं जिसे उनके फैंस ने खूब पसंद किया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन