1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 13: हिमांशी खुराना ने आसिम के साथ शेयर की प्यारी-सी फोटो, लिखा- 'काश घर से बाहर नहीं आती'

Bigg Boss 13: हिमांशी खुराना ने आसिम के साथ शेयर की प्यारी-सी फोटो, लिखा- 'काश घर से बाहर नहीं आती'

 Published : Feb 05, 2020 12:48 pm IST,  Updated : Feb 05, 2020 12:51 pm IST

बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद हिमांशी खुराना ने आसिम के साथ एक प्यारी सी फोटो शेयर की है।

himanshi khurana and asim riaz- India TV Hindi
हिमांशी खुराना और आसिम रियाज

बिग बॉस 13 का ग्रैंड फिनाले ज्यादा दूर नहीं है। घर में अब सिर्फ 7 लोग बचे हैं। बीते हफ्ते कंटेस्टेंट को सपोर्ट करने के लिए उनकरे कनेक्शन आए थे और कुछ दिन उनके साथ रुके थे। बिग बॉस 13 की एक्स कंटेस्टेंट हिमांशी खुराना आसिम की कनेक्शन बनकर आई थीं। हिमांशी के घर में आने के बाद आसिम ने उनसे अपने प्यार का इजहार किया था। बिग बॉस के घर से बाहर जाने के बाद  हिमांशी ने आसिम के साथ एक प्यारी सी फोटो शेयर की है।

हिमांशी ने आसिम के साथ शो की फोटो शेयर करते हुए लिखा- अब विश करती हूं कि बिग बॉस से बाहर नहीं आना चाहिए । बाहर बहुत नेगेटिविटी है, वहां किसी की फिक्र नहीं।

मंगलवार के एपिसोड में आसिम से मीडिया से बातचीत के दौरान उनकी गर्लफ्रेंड के बारे में पूछा गया था। आसिम ने कहा- वह किसी को डेट नहीं कर रहे हैं और सिर्फ हिमांशी से प्यार करते हैं।

बीते हफ्ते विशाल आदित्य सिंह घर से बेघर हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हफ्ते डबल एलिमिनेशन होने वाला है। मिड नाइट एविक्शन में माहिरा शर्मा घर से बेघर हो जाएंगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन