पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 13 में घर में खूब उथल-पुथल मची रहती हैं लेकिन बीच-बीच में कुछ मजाक देखने को भी मिल जाता है। जब एक सदस्य दूसरे सदस्य की खूब खिंचाई करता है। वहीं आज के एपिसोड में एकदम नया होने वाला है और आज सदस्यों के टारगेट बन गए है भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव। कलर्स से एक प्रोमो वीडियो शेयर किया है जिसमें खेसारी लाल का लुक चेंज है। इसके साथ ही हर कोई उनकी टांग खींच रहा है।
Related Stories
इस शो में खेखारी लाल का थोड़ा मेकओवर किया गया है। उन्हें पारस ने फैंच दाढ़ी और बालों में जैल लगाया है। जिसके बाद हिमांशी काफी तारीफ करती हैं। इस बार खेसारी कहते है कि मैं आपको अच्छा जवाब देता अगर मेरी शादी न हुई होती तो।
इस पर हिमांशी कहती हैं कि मैं सिर्फ आपकी तारीफ ही तो कर रही हूं और आप शादी तुड़वाने की बात कर रहे हैं। जिसके बाद सिद्धार्थ, हिंदुस्तानी भाउ, शेफाली और हिमांशी ने उन्हें घेर लिया और उनकी पत्नी चंदा का नाम लेकर उन्हें खूब चिढ़ाने लगे।
इसके बाद खेसारी की खूब टांग खीचते है तो वह कहते है कि आप लोग नहीं जानते है कि मैं उसे कैसे झेल रहा हूं। वो दिमाग की कितनी टाइट है। फिर क्या जैसे ही घरवालों ने यह बात सुनी वह एकदम खेसारी के ऊपर चढ़ जाते है। जिसके बाद खेसारी के बाद जबाव नहीं होता है और वो कैमरे के सामने अपनी पत्नी से कहते है कि ऐसा कुछ नहीं है यह ऐसे ही सब बोल रहे है। जिसे सुनकर घरवाले खूब हसंते है। घरवालों की यूं मस्ती देखकर आप आज जरूर हंसी से लोटपोट हो जाएंगे।