Bigg Boss 13: पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 13 में वाइल्ड कार्ड एंट्री करने वाले एक्टर और मॉडल अरहान खान रविवार को बेघर हो गए। शो के होस्ट सलमान खान ने वीकेंड का वार में घरवालों को बताया कि इस हफ्ते नॉमिनेटेड 11 सदस्यों में अरहान और हिमांशी खुराना डेंजर ज़ोन में थे। हिमांशी ज्यादा वोट मिलने की वजह से बच गईं, लेकिन रश्मि देसाई के कथित ब्वॉयफ्रेंड अरहान बाहर हो गए। बता दें कि पिछले हफ्ते भी वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट तहसीन पूनावाला एलिमिनेट हुए थे।
Related Stories
अरहान खान के एविक्ट होने की खबर मिलते ही उनके फैंस हैरान हो गए। सोशल मीडिया पर #WhyArhaanKhan ट्रेंड होने लगा और लोग ट्विटर पर अपनी नाराज़गी ज़ाहिर करने लगे।
एक यूजर ने ट्विटर पर लिखा, 'अरहान उन सदस्यों से बेहतर था, जो घर में सोते रहते हैं। उनका एविक्शन अनाउंस होते ही रश्मि देसाई रोने लगीं, ये देखकर मेरा दिल टूट गया।' एक अन्य यूजर ने लिखा कि अरहान का बेघर होना शॉकिंग है।
सलमान खान ने बॉडीगार्ड शेरा के साथ फोटो की शेयर, 25 सालों से है साथ
बता दें कि घर में 6 वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स ने एंट्री ली थी, जिनमें तहसीन पूनावाला, अरहान खान, खेसारी लाल यादव, हिमांशी खुराना, शेफारी जरीवाला और हिंदुस्तानी भाऊ शामिल हैं। तहसीन के बेघर होते ही विशाल आदित्य सिंह बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट घर में आए थे।