1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 13 Latest Promo: सिद्धार्थ शुक्ला-रश्मि देसाई की फिर हुई लड़ाई, फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन

Bigg Boss 13 Latest Promo: सिद्धार्थ शुक्ला-रश्मि देसाई की फिर हुई लड़ाई, फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन

 Published : Nov 08, 2019 01:09 pm IST,  Updated : Nov 08, 2019 01:23 pm IST

बिग बॉस 13 में पिछले हफ्ते वीकेंड का वार में 6 वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री हुई है।

Bigg Boss 13- India TV Hindi
सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई Image Source : INSTAGRAM

Big Boss 13: पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस 13' में रश्मि देसाई और देवोलीना भट्टाचार्या एक बार फिर वापस लौट आई हैं। घर में आते ही रश्मि और सिद्धार्थ शुक्ला की लड़ाई शुरू हो गई है। दोनों शुरुआत से ही एक-दूसरे को पसंद नहीं करते है और रश्मि अक्सर सिद्धार्थ से लड़ने का मौका ढूंढती रहती हैं। ऐसा हम नहीं, बल्कि फैंस बोल रहे हैं।

कलर्स ने ट्विटर पर आज के एपिसोड का प्रोमो शेयर किया है, जिसमें दिखाया गया है कि रश्मि और सिद्धार्थ एक-दूसरे से लड़ रहे हैं। रश्मि कह रही हैं, 'तुम्हारे साथ तो मुंह गंदा नहीं कर सकते, क्योंकि तुम हो ही घटिया'। इसके जवाब में सिद्धार्थ ने कहा, 'जहां गंदा कहना है, वहां करो। तुम लोग भाड़ में जाओ। मैं तुम लोगों से यहां रिश्ता बनाने नहीं आया हूं।'

Bala Movie Review: दूसरों की नहीं, बल्कि खुद की सोच बदलने को मजबूर करती है आयुष्मान खुराना की फिल्म 'बाला'

इस प्रोमो को देखने के बाद ज्यादातर लोगों का यही कहना है कि रश्मि देसाई के पास सिद्धार्थ शुक्ला से लड़ने के अलावा और कोई काम नहीं है। वो हर वक्त सिद्धार्थ से लड़ने का मौका ढूंढती रहती है। एक यूजर ने लिखा कि रश्मि खुद अपना ग्रुप बनाकर सिद्धार्थ को टारगेट कर रही है।

Bigg Boss 13
Image Source : TWITTERबिग बॉस के नए प्रोमो पर यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट्स

बता दें कि घर में पिछले हफ्ते 6 वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है। खबरों की मानें तो इस हफ्ते 'नच बलिए 9' के कंटेस्टेंट विशाल आदित्य सिंह भी घर में दाखिल हो सकते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन