Bigg Boss 13 Live: बिग बॉस के आज के एपिसोड में विशाल को कैप्टेंसी टास्क के दौरान चीटिंग करने की वजह से सभी घरवालों को सजा सुनाई गई। जिसके बाद बिग बॉस ने घरवालों के एक टास्क दिया जिसमें उन्हें किन्ही दो सदस्यों के नाम बताने थे जिन्होंने सबसे ज्यादा टास्क रद्द कराए हैं। इस टास्क में घरवालों ने पारस और विशाल के नाम लिए। इसकी सजा स्वरुप दोनों को बाकि घरवालों का सेवक बनने की सजा मिली। साथ ही आसिम आरती को सिद्धार्थ की फिक्स्ड डिपोजिट कहते हैं जिसका उन्हे बुरा लग जाता है।
- Hindi News
- मनोरंजन
- टीवी
- Bigg Boss 13 Highlights: विशाल और पारस बने घरवालों के सेवक, आसिम-सिद्धार्थ के बीच हुई लड़ाई
Bigg Boss 13 Highlights: विशाल और पारस बने घरवालों के सेवक, आसिम-सिद्धार्थ के बीच हुई लड़ाई
Bigg Boss 13 Highlights: आज फिर सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम के बीच लड़ाई हुई। साथ ही पारस और विशाल बने घरवालों के सेवक।
Bigg Boss 13 Highlights: विशाल और पारस बने घरवालों के सेवक, आसिम-सिद्धार्थ के बीच हुई लड़ाई
-
12:03 AM (IST) Jan 25, 2020
विशाल ने आरती को बताया उन्होंने कहा था फिक्सड डिपोजिट
किचन में विशाल आदित्य सिंह आरती को बता रहे हैं कि उन्होंने पहली बार फिक्स्ड डिपोजिट कहा था। मगर सिर्फ गेम के एंगल से बोला था किसी गलत तरीके से नहीं बोला था।
-
11:51 PM (IST) Jan 24, 2020
आरती सिंह बॉथरुम में रो रही हैं
आरती सिंह को सिद्धार्थ शुक्ला की फिक्स्ड डिपोजिट कह जाने वाली बात बहुत बुरी लगी है। जिसके बाद वह बॉथरुम में बैठकर रो रही हैं। बाद में कंफेशन रुम में जाकर वह बिग बॉस के सामने रो रही हैं।
-
11:49 PM (IST) Jan 24, 2020
सिद्धार्थ शुक्ला कर रहे हैं आसिम के बारे में बात
सिद्धार्थ शुक्ला कह रहे हैं आसिम लड़ाई के बाद इस लेवल तक गिर जाएंगे सोचा नहीं था। ये ही बात सिद्धार्थ शहनाज के बारे में कह रहे हैं। उनपर विश्वास नहीं किया जा सकता है।
-
11:44 PM (IST) Jan 24, 2020
आसिम बोल रहे हैं आरती सिंह को सिद्धार्थ शुक्ला का फिक्स्ड डिपोजिट
सिद्धार्थ शुक्ला को बुरा लग रहा है कि आसिम और शहनाज आरती को उनका फिक्स्ड डिपोजिट बोल रहे हैं। इस बात पर सिद्धार्थ शुक्ला गुस्सा कर रहे हैं।
-
11:25 PM (IST) Jan 24, 2020
पुरानी बातों पर हो रही है आसिम और पारस के बीच लड़ाई
पारस और आसिम के बीच की बात लड़ाई में बदल गई है। दोनों पुरानी बातों को लेकर फिर से लड़ाई कर रहे हैं। माहिरा के रोकने के बाद भी दोनों निजी बातों पर लड़ाई कर रहे हैं। इसके बाद विशाल लड़ाई रोकने के लिए आसिम को बीबी एलीट क्लब में ले जाते हैं।
-
11:21 PM (IST) Jan 24, 2020
घरवालों के मुताबिक विशाल और पारस ने कराए हैं ज्यादातर टास्क रद्द
बिग बॉस ने सभी घरवालों से एक-एक करके पूछा कि किन 2 सदस्यों ने टास्क रद्द कराए हैं। जिसके बाद बहुमत के मुताबिक विशाल और पारस ने सबसे ज्यादा टास्क रद्द कराए हैं। यह दोनों सभी घरवालों के सेवक बनकर रहेंगे। दोनों सभी घरवालों के सारे काम करेंगे और निजी काम करेंगे।
-
11:17 PM (IST) Jan 24, 2020
पारस छाबड़ा और शहनाज गिल के बीच हो रही है लड़ाई
पारस छाबड़ा शहनाज गिल को बता रहे हैं उनकी बुराईयां। दोनों एक-दूसरे अपने पुराने रिश्तों को लेकर सुना रहे हैं।
-
11:11 PM (IST) Jan 24, 2020
घरवालों को बिग बॉस से फिर पड़ी डांट
टास्क रद्द करने वाले 2 घरवालों का नाम फैसला नहीं ले पाने की वजह से बिग बॉस सभी को डांट लगा रहे हैं।
-
11:07 PM (IST) Jan 24, 2020
टास्क के बीच हुई आसिम और शेफाली जरीवाला के बीच लड़ाई
दो घरवालों का नाम बताने के बीच सभी घरवाले डिसाइड नहीं कर पा रहे हैं। इसी दौरान शेफाली जरीवाला और आसिम के बीच लड़ाई हो गई।
-
11:04 PM (IST) Jan 24, 2020
सिद्धार्थ शुक्ला ने किए 4 टास्क रद्द
घरवालों के मुताबिक सिद्धार्थ शुक्ला ने 4 टास्क, पारस छाबड़ा ने 3 और विशाल सिंह ने 5 टास्क रद्द कराए हैं।
-
11:01 PM (IST) Jan 24, 2020
आसिम और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच फिर हुई लड़ाई
टास्क के लिए घरवालों को 2 कंटेस्टेंट के नाम चुनने है। इस दौरान आसिम और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच हो रही है लड़ाई।
-
10:59 PM (IST) Jan 24, 2020
आरती सिंह ने लिया सांप-सीढ़ी वाले टास्क रद्द करने का ब्लेम
आसिम को लगता है कि पारस छाबड़ा और सिद्धार्थ शुक्ला की वजह से सांप-सीढ़ी वाला टास्क रद्द हुआ था। मगर टास्क में आरती सिंह के संचालक होने की वजह से वह खुद पर टास्क रद्द होने का दोष ले रही हैं।
-
10:52 PM (IST) Jan 24, 2020
बिग बॉस ने घरवालों को दिया नया टास्क
बिग बॉस ने घरवालों को टास्क दिया है। जिसमें सभी घरवालों को मिलकर चुनना है कि कौन-सा टास्क किन 2 सदस्यों की वजह से रद्द हुआ है। यह दो सदस्य बिग बॉस के अगले आदेश तक बाकि घरवालों के सेवक बनकर रहेंगे।
-
10:49 PM (IST) Jan 24, 2020
बिग बॉस के घर में हुई नए दिन की शुरूआत
बिग बॉस के घर में नए दिन की शुरूआत डांस करके हुई।
-
10:47 PM (IST) Jan 24, 2020
रश्मि देसाई और शहनाज गिल कर रही हैं सिद्धार्थ शुक्ला के बारे में बात
रश्मि देसाई और शहनाज गिल आपस में सिद्धार्थ शुक्ला के बारे में बात कर रहे हैं। शहनाज कह रही हैं कि वह अपनी इमेज डाउन कर रही हैं।
-
10:43 PM (IST) Jan 24, 2020
बिग बॉस में अब नहीं होगा इम्यूनिटी टास्क
हर टास्क को रद्द या बीच में छोड़ने की वजह से बिग बॉस सभी घरवालों से नाराज हो गए हैं। जिसके बाद उन्होंने कहा अब इम्यूनिटी टास्क इस घर में नहीं होगा।
-
10:38 PM (IST) Jan 24, 2020
कैप्टेंसी के टास्क के दौरान संचालक विशाल को पड़ी डांट
कैप्टेंसी टास्क के दौरान संचालक बने विशाल से बिग बॉस पूछ रहे हैं कि कोई कैप्टेंसी का दावेदार बना की नहीं? ज्यादातर टास्क रद्द होने की वजह से बिग बॉस सभी घरवालों को डांट लगा रहे हैं। विशाल को टास्क में गलत फैसला लेने की वजह से पड़ रही है डांट।
-
10:35 PM (IST) Jan 24, 2020
शहनाज ने कहा आरती सिंह डरती हैं सिद्धार्थ शुक्ला से
शहनाज गिल आरती सिंह से कहती हैं कि वह सिद्धार्थ शुक्ला से डरती हैं। विशाल ने भी कहा आप सिद्धार्थ के मुद्दे में कम क्यों बोलती हो।
-
10:32 PM (IST) Jan 24, 2020
रश्मि और विशाल कर रहे हैं टास्क के बारे में बात
रश्मि देसाई, विशाल, आसिम और शहनाज कर रहे हैं टास्क के बारे में बात।