Bigg Boss 13 Highlights: बिग बॉस के घर में आज फिर कुछ नया हुआ। माहिरा शर्मा के पारस को थप्पड़ मारने से भड़क गए। जिसके बाद दोनों के बीच काफी बहस भी हुई। साथ ही प्रेम ज्योतिष ने घरवालों को उनके भविष्य के बारे में आकर बताया। मधुरिमा को घर का कैप्टन बनने का एक मौका मिला था मगर आपसी सहमति ना होने की वजह से वह घर की अलग कैप्टन नहीं बन पाई।
- Hindi News
- मनोरंजन
- टीवी
- Bigg Boss 13 Highlights: पारस को माहिरा ने मारा, ज्योतिष ने घरवालों को बताया भविष्य के बारे में
Bigg Boss 13 Highlights: पारस को माहिरा ने मारा, ज्योतिष ने घरवालों को बताया भविष्य के बारे में
Bigg Boss 13 Highlights: आज के एपिसोड में पारस और माहिरा की लड़ाई हुई। गुस्से में माहिरा ने पारस को थप्पड़ मार दिया।
Bigg Boss 13 Highlights: पारस को माहिरा ने मारा, ज्योतिष ने घरवालों को बताया भविष्य के बारे में
-
11:50 PM (IST) Jan 03, 2020
आरती सिंह और मधुरिमा के बीच हुई लड़ाई
मधुरिमा के कैप्टन ना बनने की वजह से उनकी और आरती सिंह की लड़ाई हो जाती है। जिसके बाद शेफाली जरीवाला भी इस लड़ाई में शामिल हो जाती हैं।
-
11:39 PM (IST) Jan 03, 2020
बिग बॉस के घर में इस हफ्ते कोई नहीं बनेगा कैप्टन
मधुरिमा के कैप्टन बनने में घरवालों के सहमत नहीं होने की वजह से वह भी कैप्टेंसी की दावेदार नहीं है। इसके साथ ही इस हफ्ते बिग बॉस के घर में कोई कैप्टन नहीं होने वाला है।
-
11:35 PM (IST) Jan 03, 2020
मधुरिमा और पारस के बीच हुई लड़ाई
पारस मधुरिमा को कहा आप अच्छी संचालक नहीं है। इसलिए आप कैप्टन बनने के लायक नहीं हैं।
-
11:24 PM (IST) Jan 03, 2020
मधुरिमा को कैप्टन बनाने के लिए घरवाले बटे दो टीम में
रश्मि देसाई, शेफाली बग्गा, आसिम और विशाल चाहते हैं मधुरिमा बने कैप्टन। वहीं पारस, माहिरा, सिद्धार्थ शुक्ला, आरती सिंह, शेफाली जरीवाला और शहनाज नहीं चाहते हैं मधुरिमा बने कैप्टन।
-
11:21 PM (IST) Jan 03, 2020
शहनाज की कैप्टेंसी हुई खत्म
बिग बॉस के घर में शहनाज की कैप्टेंसी खत्म हो गई है। अब घरवाले आपसी सहमति से बताएंगे कि मधुरिमा कैप्टन बन सकती हैं या नहीं।
-
11:16 PM (IST) Jan 03, 2020
सिद्धार्थ शुक्ला को मिली रिलेक्स करने की सलाह
सिद्धार्थ शुक्ला को ज्योतिष ने सलाह दी कि आपको हमेशा रिश्तों और विश्वास में मात मिली हैं। सिद्धार्थ को रिलेक्स और मेडिटेशन करने की सलाह दी है।
-
11:14 PM (IST) Jan 03, 2020
आसिम के जीवन में आएगा बड़ा बदलाव
आसिम के करियर में बहुत बड़े बदलाव आने वाले हैं। उन्हें जल्द ही करियर में बहुत अच्छा मिलने वाला है।
-
11:11 PM (IST) Jan 03, 2020
शहनाज गिल के करियर में आएंगे पॉजिटिव बदलाव
शहनाज गिल के करियर और रिलेशनशिप में अच्छे बदलाव आने वाले हैं। दोनों बदलाव ही आपके जीवन के लिए अच्छे होंगे।
-
11:09 PM (IST) Jan 03, 2020
आरती सिंह की जल्द ही हो सकती है शादी
ज्योतिष ने कहा कि आपको इस साल रिलेशनशिप को लेकर अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। आपकी इस साल शादी भी हो सकती है। आपका अगला साल करियर के लिए बेहतर होगा।
-
11:08 PM (IST) Jan 03, 2020
रश्मि देसाई का आने वाला है अच्छा समय
रश्मि देसाई को ज्योतिष ने कहा आपके आने वाले 16 साल बहुत अच्छे होंगे। आपको रिलेशनशिप में हमेशा परेशानी रही है। किसी भी तरह की कमिटमेंट आपको परेशान कर सकते हैं।
-
11:06 PM (IST) Jan 03, 2020
माहिरा को कहा सपोर्ट की जगह अकेले रहना सीखें
माहिरा को ज्योतिष ने कहा कि आपको बहुत जल्दी बड़ा नाम मिलने वाला है। आप इमोशनल हैं और हमेशा आपको किसी सपोर्ट की जरुरत होती है। तो अब बिना सपोर्ट के रहना सीखिए।
-
11:05 PM (IST) Jan 03, 2020
पारस को ज्योतिष ने बताई ये बात
पारस को ज्योतिष ने बताया है कि आपके जीवन में रिलेशनशिप को बड़ा बदलाव आने वाला है। यह बदलाव आपके लिए अच्छा होगा।
-
11:04 PM (IST) Jan 03, 2020
बिग बॉस के घर में हुई प्रेम ज्योतिष की एंट्री
बिग बॉस के घर में प्रेम ज्योतिष आए हैं। वह घरवालों के उनके भविष्य के बारे में बताएंगे।
-
11:03 PM (IST) Jan 03, 2020
शहनाज गिल कर रही हैं सिद्धार्थ को परेशान
सिद्धार्थ शुक्ला शहनाज से गुस्सा हैं। उसके बाद शहनाज सिद्धार्थ को परेशान कर रही हैं।
-
10:58 PM (IST) Jan 03, 2020
विशाल आदित्य सिंह घरवालों को सुना रहे हें खबरें
विशाल आदित्य सिंह सुबह-सुबह अपना शो ताजा खबरों के साथ लेकर आए हैं। वह रश्मि देसाई, मधुरिमा और आसिम देसाई के साथ सुना रहे हैं ताजा खबरें।
-
10:56 PM (IST) Jan 03, 2020
'खाली-पीली रोकने का नहीं' गाने से हुई नए दिन की शुरूआत
खाली-पीली रोकने का नहीं गाने से हुए नए दिन की शुरूआत। सभी घरवालों ने किया डांस।
-
10:52 PM (IST) Jan 03, 2020
सिद्धार्थ शुक्ला हुए शहनाज गिल से गुस्सा
शहनाज ने पारस से कहलवाया था कि सिद्धार्थ को बुरा लगता है जब वह किसी और से बात करती हैं। यह बात सिद्धार्थ को बुरी लग गई है जिसके बाद वह शहनाज से गुस्सा हो गए हैं।
-
10:49 PM (IST) Jan 03, 2020
थप्पड़ मारने के बाद माहिरा ने पारस को बोला सॉरी
माहिरा ने पारस को थप्पड़ मारने के बाद सॉरी बोल रही हैं। पारस माहिरा से गुस्सा हो गए हैं जिसके बाद वह उन्हें मना रही हैं।
-
10:47 PM (IST) Jan 03, 2020
माहिरा शर्मा और पारस में हुई लड़ाई
बॉथरुम में माहिरा शर्मा और पारस के बीच लड़ाई हो रही है। इस लड़ाई के बीच माहिरा ने पारस को मारा थप्पड़। थप्पड़ खाने के बाद पारस माहिरा को खरी-खोटी सुनाते हैं और वहां से चले जाते हैं।
-
10:44 PM (IST) Jan 03, 2020
रोटियों को लेकर घरवालों में हो रही है लड़ाई
आसिम,शेफाली बग्गा और पारस छाबड़ा के बीच रोटी को लेकर लड़ाई हो रही है। इसी लड़ाई में अब विशाल भी बीच में आ गए हैं।
-
10:42 PM (IST) Jan 03, 2020
माहिरा ने बॉथरुम में थोड़ा समान
माहिरा पारस से गुस्सा होकर बॉथरुम में चली जाती हैं। वह बॉथरुम में सामान फेक रही हैं। जिसके बाद घरवाले किचन में लड़ाई कर रहे हैं।
-
10:39 PM (IST) Jan 03, 2020
रोटी बनाने को लेकर फिर हुई लड़ाई
रोटी बनाने को लेकर एक बार फिर आसिम और माहिरा के बीच लड़ाई हो रही है। माहिरा बोल रही हैं आसिम खाना बचना नहीं चाहिए।
-
10:36 PM (IST) Jan 03, 2020
पारस और शहनाज कर रहे हैं सिद्धार्थ और माहिरा के बारे में बात
पारस शहनाज को समझा रहे हैं कि वह माहिरा से दोस्ती कर लें। साथ ही कहते हैं उन चारों को दोस्तों की तरह घर में रहना चाहिए।
-
10:32 PM (IST) Jan 03, 2020
पारस और सिद्धार्थ शुक्ला शहनाज से कर रहे हैं माहिरा के बारे में बात
कैप्टन रुम में पारस छाबड़ा और सिद्धार्थ शुक्ला शहनाज से माहिरा के बारे में बात कर रहे हैं। दोनों पूछ रहे हैं कि वह माहिरा से जलती हैं।