1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 13: कम वोटों के कारण इस सप्ताह हिंदुस्तानी भाउ और ये सदस्य हो सकता है घर से बेघर!

Bigg Boss 13: कम वोटों के कारण इस सप्ताह हिंदुस्तानी भाउ और ये सदस्य हो सकता है घर से बेघर!

 Published : Nov 29, 2019 04:16 pm IST,  Updated : Nov 29, 2019 04:16 pm IST

 वीकेंड के वार नजदीक आते ही कोई न कोई सदस्य घर से बेघर हो जाएगे। जानें आखिर किसको मिले सबसे कम वोट। 

Weekend ka waar bigg boss- India TV Hindi
Weekend ka waar bigg boss

रियलिटी शो बिग बॉस के घर में रोजाना कोई न कोई ड्रामा देखने को मिल रहा है। जहां एक ओर सिद्धार्थ, पारस और आसिम की लड़ाई थमने का नाम नहीं ले रही हैं। वहीं दूसरी ओर वीकेंड के वार नजदीक आते ही कोई न कोई सदस्य घर से बेघर हो जाएगे। इस सप्ताह नॉमिनेट सदस्यों की बात करें तो उसमें शेफाली जरीवाला, हिंदुस्तानी भाउ, आरती सिंह, शहनाज गिल, पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा नॉमिनेट हैं। 

आपको बता दें कि इस सप्ताह घरवालों ने ही इन सदस्यों को नॉमिनेट किया है। दरअसल, बिग बॉस ने नॉमिनेशन के लिए टास्क रखा था। जिसमें हर सदस्य के सामने पुतले रखे हुए थे। सभी कंटेस्टेंट्स को 2 लोगों का नाम लेते हुए और वजह बताते हुए छुरा भोंकना था। जिसके बाद जिसके सबसे ज्यादा खंजर भोंके गए वह इस सप्ताह नॉमिनेट हुए। 

Bigg Boss 13 Latest Promo: क्या जेल की सज़ा का फैसला सिद्धार्थ शुक्ला पर पड़ेगा भारी?

इस टास्क के जरिए घरवालों ने हिन्दुस्तानी भाऊ, पारस छाबड़ा, शहनाज गिल, शेफाली जरीवाला, आरती सिंह और माहिरा शर्मा को घर से बेघर करने के लिए नॉमिनेट किया था। 

बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के अनुसार इस हफ्ते नॉमिनेट हुए सदस्यों में से सबसे ज्यादा वोट शेफाली और शहनाज को ही मिले थे। जो दोनों के फैंस के लिए अच्छी खबर साबित हो सकती है। 

वहीं वोटिंग ट्रेंडस की बात करें तो सबसे कम वोट माहिरा शर्मा को मिले है। वहीं दूसरे नंबर में सबसे कम वोट हिंदुस्तानी भाउ को मिले है। जिसके कारण इन दोनों के लिए यह सप्ताह अच्छा साबित नहीं होगा। इसकारण इस सप्ताह वीकेंड के वॉर में इन दोनों कंटेस्टेंट्स में कोई न कोई घर से बेघर होगा।   

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन