1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 13 Latest Promo: क्या जेल की सज़ा का फैसला सिद्धार्थ शुक्ला पर पड़ेगा भारी?

Bigg Boss 13 Latest Promo: क्या जेल की सज़ा का फैसला सिद्धार्थ शुक्ला पर पड़ेगा भारी?

 Published : Nov 29, 2019 12:35 pm IST,  Updated : Nov 29, 2019 12:39 pm IST

बिग बॉस 13 में सिद्धार्थ शुक्ला और पारस छाबड़ा की दोस्ती की शुरुआत हुई थी, लेकिन सिद्धार्थ के एक फैसले की वजह से क्या ये दोस्ती टूट जाएगी!

Bigg Boss 13 - India TV Hindi
बिग बॉस 13 में सिद्धार्थ शुक्ला

Bigg Boss 13 latest Promo: पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 13 में रिश्ते बनते और बिगड़ते रहते हैं। घर में एक-दूसरे के दुश्मन रहे सिद्धार्थ शुक्ला और पारस छाबड़ा की दोस्ती होनी शुरू हुई, लेकिन ऐसा लग रहा है कि एक बार फिर दोनों के रिश्ते में दरार आने वाली है।

कलर्स ने इंस्टाग्राम पर आज के एपिसोड का प्रोमो शेयर किया है। इसमें बिग बॉस घरवालों को जेल की सजा के पात्रों का नाम बताने के लिए कहते हैं। ऐसे में सिद्धार्थ, असीम और पारस का नाम लेते हुए कहते हैं कि उनकी बातें खत्म हो सकती थी, लेकिन उन्होंने इसे बहुत लंबा खींचा। ये सुनकर पारस नाराज हो जाते हैं। 

Video: प्रियंका चोपड़ा का पति निक जोनस संग Thanksgiving सेलिब्रेशन, खूब सारा खाना खाकर PC की हालत हुई खराब

सिद्धार्थ को शहनाज गिल समझाती हैं कि अगर वो उनकी जगह होती तो कभी पारस का नाम नहीं लेती। अब देखना होगा कि पारस और सिद्धार्थ की दोस्ती टूट जाएगी या फिर एक नया ड्रामा देखने को मिलेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन