1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 13 New Promo: BB होम डिलीवरी टास्क के दूसरे दिन कैसे पलटेगी बाजी, होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री!

Bigg Boss 13 New Promo: BB होम डिलीवरी टास्क के दूसरे दिन कैसे पलटेगी बाजी, होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री!

 Published : Oct 31, 2019 05:18 pm IST,  Updated : Oct 31, 2019 05:20 pm IST

Bigg Boss 13 में सिद्धार्थ डे के बेघर होने के बाद अब सिर्फ 9 सदस्य ही बचे हैं और जल्द ही तीन वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली है।

Bigg Boss 13 New Promo- India TV Hindi
बिग बॉस 13 का नया प्रोमो
पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस' का 13वां सीजन दिलचस्प होता जा रहा है। एक तरफ घर में मौजूद कंटेस्टेंट्स खुद को बचाने के लिए अंदर ही अंदर गेम खेल रहे हैं, जबकि दूसरी तरफ राजनीतिक विश्लेषक तहसीन पूनावाला, भोजपुरी सिनेमा के स्टार खेसाली लाल यादव और 'कांटा लगा' गर्ल शेफाली जरीवाला की वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली है। ऐसे में घर में उथल-पुथल मची हुई है।
 
बिग बॉस ने ट्विटर हैंडल पर 31 अक्टूबर के एपिसोड के प्रोमो शेयर किए हैं। इसमें 'होम डिलीवरी टास्क' के दूसरे दिन पारस छाबड़ा और आरती सिंह के चेहरे पर एविक्शन का डर साफ दिखाई दे रहा है, जबकि रश्मि देसाई का अलग ही अंदाज़ देखने को मिल रहा है।
 
 
दिलचस्प बात ये है कि इन सभी घरवालों को जानने-समझने के लिए वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स उन्हें लाइव देख रहे हैं। तहसीन ने पारस को इनसिक्योर और रश्मि को स्मार्ट बताया। खेसारी लाल ने आरती को लड़ाई लगाने वाली कहा।   
 
 
अब देखना होगा कि 'होम डिलीवरी टास्क' के दूसरे दिन बाज़ी कैसे पलटेगी और आने वाले सदस्यों का गेम प्लान क्या होगा!
Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन