Sunday, March 15, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. बिग बॉस 13: पारस छाबड़ा ने कहा- 'सिद्धार्थ और मुझे ही कुछ मिला, बाकी सब ठन-ठन गोपाल, आसिम ने क्या उखाड़ लिया?'

बिग बॉस 13: पारस छाबड़ा ने कहा- 'सिद्धार्थ और मुझे ही कुछ मिला, बाकी सब ठन-ठन गोपाल, आसिम ने क्या उखाड़ लिया?'

Written by: India TV Entertainment Desk Published : Feb 16, 2020 12:46 pm IST, Updated : Feb 16, 2020 12:48 pm IST

बिग बॉस 13 में सिद्धार्थ शुक्ला ने आसिम रियाज को हराकर विनर का टाइटल अपने नाम कर लिया है।

bigg boss 13- India TV Hindi
बिग बॉस 13

पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 13 का विनर घोषित कर दिया गया है। सिद्धार्थ शुक्ला ने आसिम रियाज को पीछे छोड़ते हुए जीत का खिताब हासिल किया। टॉप 6 की रेस में रश्मि देसाई, शहनाज गिल, आरती सिंह और पारस छाबड़ा भी पहुंचे थे, लेकिन पारस ने 10 लाख रुपये का बैग लेकर शो से क्विट कर दिया। घर से बाहर आने के बाद पारस ने सिद्धार्थ, आसिम और गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी को लेकर काफी बातें कही।

पारस छाबड़ा ने कहा, 'मैं बहुत ही ज्यादा संतुष्ट हूं। यहां पर सिद्धार्थ और मुझे ही कुछ मिला है, बाकी सब ठन-ठन गोपाल हैं। उनको कोई प्राइज नहीं मिला। आसिम ने टॉप 2 में आकर भी क्या ही उखाड़ लिया।'

वहीं, गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी को लेकर पारस ने कहा, 'मैं ये बात सुनकर बहुत उदास हो गया था कि बाहर की बातों पर मुझे डांट पड़ी। मुझे पता ही नहीं था कि वो बाहर क्या बोल रही हैं। इतना कुछ होने के बाद मुझे उनके साथ कोई फ्यूचर नहीं दिख रहा है। आप अपना काम करो और मैं अपना काम करूंगा। उनकी वजह से मेरी सलमान खान के साथ भी झड़प हो गई थी। हालांकि, मुझे उनसे मिलने में कोई दिक्कत नहीं है। अब सब कुछ मिलकर ही क्लियर करना पड़ेगा।'

बता दें कि पारस छाबड़ा और आकांक्षी पुरी एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे, लेकिन घर के अंदर पारस ने कई बार कहा था कि अब उनका रिश्ता ठीक नहीं चल रहा है। वहीं, माहिरा शर्मा के साथ उनकी दोस्ती को लेकर भी कई बार सवाल उठाया गया है। 

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement