1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 13 Promo: सलमान खान 'नागिन 3' की एक्ट्रेस सुरभि ज्योति के साथ करेंगे रोमांस

Bigg Boss 13 Promo: सलमान खान 'नागिन 3' की एक्ट्रेस सुरभि ज्योति के साथ करेंगे रोमांस

 Published : Aug 13, 2019 01:22 pm IST,  Updated : Aug 13, 2019 01:24 pm IST

सलमान खान ने Bigg Boss 13 का प्रोमो वीडियो शूट कर लिया है। इस वीडियो में उनके साथ सुरभि ज्योति और करण वाही नजर आने वाले हैं।

Salman khan and surbhi jyoti- India TV Hindi
Salman khan and surbhi jyoti

रिएलिटी शो बिग बॉस 13 जल्द ही शुरू होने जा रहा है। दर्शकों को इस शो का बेसब्री से इंतजार है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह शो 29 सितंबर से शुरू होने वाला है। सलमान खान(Salman khan) ने शो का प्रोमो भी शूट कर लिया है। सोशल मीडिया पर प्रोमो शूट के दौरान सलमान खान की बिहाइंड द सीन की फोटो शेयर की है। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रोमो में सलमान खान के साथ टीवी सितारे सुरभि ज्योति और करण वाही भी नजर आने वाले हैं। सलमान सुरभि के साथ फ्लर्ट करते नजर आएंगे साथ ही उनको एक फूलों का बुकेट भी देंगे। प्रोमो में करण वाही सुरभि के बॉयफ्रेंड बने हैं जो बीचमें आकर बुकेट ले जाते हैं। इस समय सलमान खान दर्शकों को बिग बॉस 13 इंट्रोड्यूस करेंगे।

Salman khan
Image Source : INSTAGRAMSalman khan

प्रोमो की शूटिंग मुंबई के फिल्म सिटी में हुई है। कुछ समय पहले सलमान खान बिग बॉस मराठी सीजन 2 में गए थे। जहां उन्होंने शो के होस्ट महेश मांजरेकर के साथ काफी मस्ती की।

रिपोर्ट्स के मुताबिक बिग बॉस 13 जीतने वाले को 1 करोड़ की राशि मिलेगी। साथ ही इस बार शो की शूटिंग लोनावला की जगह मुंबई में ही होने वाली है।

शो में इस बार चंकी पांडे, सिद्धार्थ शुक्ला के साथ खतरों के खिलाड़ी के रनरअप आदित्य नारायण भी नजर आने वाले हैं।

Also Read:

सौतेले पिता की गिरफ्तारी के बाद श्वेता तिवारी की बेटी पलक ने तोड़ी चुप्पी, वहीं राजा चौधरी ने कही ये बात

दिव्यांका त्रिपाठी की फैन ने उनके नाम का बनवाया टैटू, फोटोज हुईं वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन