1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 13: सलमान खान के सामने आखिर ये क्या बोल गए राहुल वैद्य, फूट फूट कर रोने लगीं राखी सावंत

Bigg Boss 13: सलमान खान के सामने आखिर ये क्या बोल गए राहुल वैद्य, फूट फूट कर रोने लगीं राखी सावंत

 Published : Feb 13, 2021 04:03 pm IST,  Updated : Feb 13, 2021 04:03 pm IST

'बिग बॉस' का एक प्रोमो वीडियो आया है जिसमें सलमान खान घरवालों को राखी सावंत को परेशान करने पर लताड़ लगाते हुए नजर आ रहे हैं।

Rahul, Rakhi and Salman Khan- India TV Hindi
Rahul, Rakhi and Salman Khan Image Source : TWITTER/COLORS TV

'बिग बॉस 14' में आज 'वीकेंड का वार' में सलमान खान घरवालों की क्लास लगाएंगे। 'बिग बॉस' का एक प्रोमो वीडियो आया है जिसमें सलमान खान घरवालों को राखी सावंत को परेशान करने पर लताड़ लगाते हुए नजर आ रहे हैं। ये मामला विनिंग प्राइज मनी का है जिसमें से 14 लाख रुपये कम कर राखी सावंत ने खुद को नॉमिनेशन से सुरक्षित कर लिया।

'बिग बॉस' के इस वीडियो को कलर्स ने अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- 'राहुल वैद्य और अली गोनी...क्या सलमान खान की बात सच है कि है कि घरवाले राखी सावंत को बुली कर रहे हैं। देखिए आज रात..'।

इस वीडियो में दिखाया गया है कि सलमान खान ने घरवालों से सवाल किया कि 'राखी ने 14 लाख रुपये धनराशि में से लेकर अपने आप को बचाया। ये फैसला सही था या गलत?' इस पर निक्की तंबोली और देवोलीना कहती हैं 'फैसला बिल्कुल सही था।' इसके बाद राहुल वैद्य कहते हैं कि 'मुझे उस वक्त भी गलत लगा था और अब भी ठीक नहीं लग रहा।' जवाब में सलमान खान कहते हैं कि 'ये निर्भर करता है कि किसकी जरूरत ज्यादा है। वो रिस्क क्यों लेगी।'

Bigg Boss 14: खत्म हुआ राहुल वैद्य का इंतजार, घर में पहुंची दिशा परमार ने शादी के लिए दिया ये जवाब

 जवाब में राखी कहती हैं कि 'सर, जैस्मिन चली गई तो मैं किस खेत की मूली हूं। मुझे डर लग रहा था।' इस पर सलमान खान कहते हैं कि 'आपने एकदम सही फैसला लिया।' 

वीडियो में आगे दिखाया गया है कि सलमान राहुल और अली से कहते हैं कि 'आखिर राखी ने ऐसा क्या कर दिया कि आप लोग उस पर इस तरह से गुस्सा करने लगे।' जवाब में अली गोनी कहते हैं- 'तुम्हें तो लोग वोट करते हैं। मैं फिर भी करूंगी क्योंकि मैं नहीं चाहती कि जो जीते वो पूरे 50 लाख रुपये लेकर जाए। तो वो चीजें हमें बहुत बुरी लगी।' 

जवाब में सलमान कहते हैं कि 'हो सकता है कि राखी ही ये गेम जीते और उन्हीं के पैसों में से 14 लाख कम हो जाएं।' इस पर राहुल वैद्य राखी से कहते हैं कि 'इतने हफ्तों से तो आप यही कहती आई हैं मुझे पता है कि मैं जीतने नहीं वाली हूं। तो अब बोलो ना सर के सामने हम लोग झूठे पड़ते हैं।'

 इसके बाद सलमान खान कहते हैं कि 'तुम उस पर चिल्ला क्यों रहे हो।' इसके बाद राखी कहती हैं कि 'ये लोग हमेश ऐसा ही करते हैं और रोने लगती है।' तभी सलमान कहते हैं कि 'यहां पर से साफ दिख रहा है कि आप लोग राखी को बुली करते हो।' 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन