1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 13: इन बच्चों ने कराई रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला की फिर से दोस्ती, क्या बदलेगा दोनों का रिश्ता?

Bigg Boss 13: इन बच्चों ने कराई रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला की फिर से दोस्ती, क्या बदलेगा दोनों का रिश्ता?

 Published : Jan 17, 2020 07:47 am IST,  Updated : Jan 17, 2020 07:47 am IST

बिग बॉस के घर में रिश्ते बदलने वाले हैं। रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच बच्चों ने आकर कराई दोस्ती।

bigg boss 13- India TV Hindi
बिग बॉस 13

बिग बॉस के घर में इस हफ्ते फैमिली राउंड चल रहा है। जिकी तहत घरवालों के फैमिली मेंबर उनसे मिलने आ रहे हैं। बीते दिन घर में सिद्धार्थ शुक्ला की मां, शहनाज गिल के पिता, माहिरा शर्मा की मां उनसे मिलने आईं। आज के एपिसोड में रश्मि देसाई से मिलने उनके भतीजा-भतीजे आने वाले हैं। जो काम इस घर में रहने वाले बड़े लोग नहीं कर पाए वो यह बच्चे करने वाले हैं। यह बच्चे रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला की दोस्ती कराएंगे।

शो का नया प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसमें रश्मि देसाई की भतीजी और भतीजा घर के अंदर आते हैं। इन बच्चों से मिलकर रश्मि इमोशनल भी हो जाती हैं। बच्चे रश्मि से कहते हैं और सिद्धार्थ भईया से लड़ाई खत्म करके दोस्त बन जाओ। जिसके बाद दोनों हाथ मिलाते हैं और हग करते हैं।

रश्मि देसाई के भतीजा-भतीजी के साथ सिद्धार्थ शुक्ला मस्ती भी करते हैं। इसी बीच रश्मि इमोशनल हो जाती हैं तब सिद्धार्थ उन्हें संभालते हैं  वह उन्हें पानी पिलाते हैं और पूछते हैं क्या हुआ। तब रश्मि कहती हैं कि सबके मम्मी-पापा आए।

बच्चों के दोस्ती कराने के बाद दोनों इस दोस्ती को कब तक कायम रख पाते हैं यह तो आने वाले एपिसोड में पता चलेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन