1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 13: शहनाज गिल के जन्मदिन पर देखें उनके ये हिट गानें, मिल चुके हैं मिलियन व्यूज

Bigg Boss 13: शहनाज गिल के जन्मदिन पर देखें उनके ये हिट गानें, मिल चुके हैं मिलियन व्यूज

 Published : Jan 27, 2020 09:32 am IST,  Updated : Jan 27, 2020 09:32 am IST

 बिग बॉस 13 में सभी की फेवरेट बन चुकी कंटेस्टेंट शहनाज गिल 27 जनवरी को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं।

bigg boss 13 shehnaaz gill - India TV Hindi
बिग बॉस 13: शहनाज गिल

पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 13 में सभी की फेवरेट बन चुकी कंटेस्टेंट शहनाज गिल 27 जनवरी को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। 'पंजाब की कैटरीना कैफ' यानि शहनाज की क्यूट बातें और हरकतें लोगों को बहुत पसंद है। वो ना सिर्फ घरवालों को, बल्कि दर्शकों को भी खूब एंटरटेन करती हैं। शो के होस्ट सलमान खान भी अक्सर उनकी तारीफ करते हैं। वहीं, सिद्धार्थ शुक्ला संग उनकी जोड़ी को भी लोगों ने बहुत प्यार दिया। ट्विटर पर हमेशा #Sidnaaz ट्रेंड करता रहता है। हालांकि, इन दिनों इनकी दोस्ती में दरार आ चुकी है, लेकिन फैंस को यकीन है कि ये दोबारा साथ में नज़र आएंगे। 

शहनाज गिल के जन्मदिन पर हम आपको उनके कुछ हिट गानों और वीडियो को आपके साथ शेयर कर रहे हैं, जिन्हें मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। शहनाज पंजाबी सिंगर हैं और कई वीडियोज में नज़र आ चुकी हैं। बिग बॉस में आने के बाद उनकी फैन फॉलोइंग और भी ज्यादा बढ़ गई है।

'वहम' गाना खुद शहनाज ने गाया है, जबकि लड्डी गिल ने कंपोज किया है। इसमें वो जोरावर बरार के साथ नज़र आ रही हैं। इस गाने को 1 मिलियन से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं, जबकि 47 मिलियन से ज्यादा लोगों ने इसे देखा है। ये गाना साल 2019 में रिलीज हुआ था।

पंजाबी गाना 'ये बेबी' पहले से ही सोशल मीडिया पर हिट है। इसमें शहनाज गिल और गैरी संधू हैं।  

शहनाज गिल का गाना 'साइड वॉक' भी काफी हिट है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन