1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. बिग बॉस 13: फिनाले में डांस परफॉर्मेंस में भी भिड़ेंगे सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम रियाज, देखें ये वीडियो

बिग बॉस 13: फिनाले में डांस परफॉर्मेंस में भी भिड़ेंगे सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम रियाज, देखें ये वीडियो

 Published : Feb 15, 2020 03:44 pm IST,  Updated : Feb 15, 2020 04:10 pm IST

अब घर में महज 6 सदस्य बचे हैं। इनमें सिद्धार्थ और आसिम के अलावा रश्मि देसाई, शहनाज गिल, पारस छाबड़ा और आरती सिंह शामिल हैं।

bigg boss 13 sidharth shukla asim riaz- India TV Hindi
बिग बॉस 13 फिनाले एपिसोड में सिद्धार्थ और आसिम की परफॉर्मेंस होगी

पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 13 शनिवार को खत्म हो जाएगा। आज इस सीजन के विनर की घोषणा की जाएगी। फिनाले में सभी कंटेस्टेंट्स परफॉर्मेंस भी देंगे, लेकिन सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम रियाज की डांस के दौरान भी टक्कर देखने को मिलेगी।

कलर्स ने सोशल मीडिया पर आज के फिनाले एपिसोड का प्रोमो शेयर किया है, जिसमें सिद्धार्थ और आसिम योद्धा के रूप में नज़र आ रहे हैं। दोनों डांस में भी एक-दूसरे को चुनौती दे रहे हैं। उन्होंने आग, पानी और तलवार-भालों के बीच दमदार परफॉर्मेंस दी। दोनों ही अपने-अपने लुक में जबरदस्त नज़र आ रहे हैं।

बता दें कि अब घर में महज 6 सदस्य बचे हैं। इनमें सिद्धार्थ और आसिम के अलावा रश्मि देसाई, शहनाज गिल, पारस छाबड़ा और आरती सिंह शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आरती सिंह भी कम वोट मिलने के कारण फिनाले एपिसोड में बाहर हो जाएंगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन