1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. बिग बॉस 13: सिद्धार्थ शुक्ला ने देखा पूरा सफर, असीम-शहनाज संग अपनी दोस्ती का वीडियो देख हुए इमोशनल

बिग बॉस 13: सिद्धार्थ शुक्ला ने देखा पूरा सफर, असीम-शहनाज संग अपनी दोस्ती का वीडियो देख हुए इमोशनल

 Published : Feb 13, 2020 06:19 pm IST,  Updated : Feb 13, 2020 08:02 pm IST

इससे पहले आरती सिंह का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उनकी भी जर्नी दिखाई गई थी।

bigg boss 13 siddharth shukla journey- India TV Hindi
बिग बॉस 13 में सिद्धार्थ शुक्ला

पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 13 अपने अंतिम पड़ाव की ओर आगे बढ़ रहा है। शो खत्म होने में महज 1 दिन बचे हैं। 15 फरवरी 2020 को इस सीजन का विनर घोषित होगा। ऐसे में टॉप 6 कंटेस्टेंट्स को बिग बॉस उनकी उतार-चढ़ाव भरी जर्नी दिखा रहे हैं। सोशल मीडिया पर आरती सिंह के बाद अब सिद्धार्थ शुक्ला का वीडियो वायरल हो रहा है। बता दें कि घरवालों को लाइव दर्शकों के सामने उनका वीडियो दिखाया जा रहा है।

सिद्धार्थ शुक्ला ऑडियंस के बीच में पहुंचकर बिग बॉस के घर में बिताए अपने पलों को देखते हैं। फिर चाहे लड़ाई-झगड़ा हो या फिर शहनाज और असीम संग मस्ती। अपना सफर देख सिद्धार्थ इमोशनल हो जाते हैं।

बता दें कि इससे पहले आरती सिंह का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उनकी भी जर्नी दिखाई गई थी। 

बिग बॉस 13: असीम रियाज का 6 साल पुराना वीडियो हुआ वायरल, वरुण धवन के साथ इस फिल्म में आ चुके हैं नज़र

अब घर में सिद्धार्थ शुक्ला, रश्मि देसाई, शहनाज गिल, असीम रियाज, पारस छाबड़ा, माहिरा शर्मा और आरती सिंह बचे हैं। खबरों की मानें तो माहिरा आज मिड नाइट एविक्शन में बाहर हो जाएंगी। एक्टर विक्की कौशल अपनी फिल्म 'भूत' के प्रमोशन के लिए घर में दाखिल होंगे और माहिरा को अपने साथ बाहर ले आएंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन