1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 13: विक्की कौशल ने घरवालों को बुरी तरह डराया, एक सदस्य को करेंगे घर से बेघर

Bigg Boss 13: विक्की कौशल ने घरवालों को बुरी तरह डराया, एक सदस्य को करेंगे घर से बेघर

 Published : Feb 12, 2020 02:17 pm IST,  Updated : Feb 12, 2020 02:17 pm IST

आज के एपिसोड में विक्की कौशल बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट्स को बुरी तरह डराने वाले हैं। साथ ही अपने साथ एक सदस्य को घर से बाहर ले जाएंगे।

vicky kaushal- India TV Hindi
विक्की कौशल ने डराया घरवालों को

बिग बॉस 13 का फिनाले वीक शुरू हो गया है। घर में अभी सात सदस्य हैं जिनमें से चार सिद्धार्थ शुक्ला, रश्मि देसाई, आसिम और पारस छाबड़ा फिनाले में पहुंच चुके हैं। बचे तीन सदस्य शहनाज, आरती और माहिरा में से कोई एक ही टॉप 5 में जाएगा। आज घरवालों को डराने के लिए विक्की कौशल बिग बॉस में आने वाले हैं। वह अपनी आने वाली फिल्म 'भूत पार्ट वन: द हॉन्टेडशिप' के प्रमोशन के लिए आने वाले हैं।

बिग बॉस के लेटेस्ट प्रोमो में घरवाले आधी रात को डरते नजर आ रहे हैं। घर की लाइट्स जल-बुझती हैं बॉथरुम में एक गुड़िया गिरी हुई होती है। यग सब देखकर घरवाले बुरी तरह डर जाते हैं और चिल्लाने लगते हैं। इसी बीच कंफेशन रुम में विक्की कौशल बैठे हुए नजर आते हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक आज मिड नाइट एविक्शन होने वाला है। विक्की कौशल अपने साथ घर से एक सदस्य को बाहर ले जाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक आज माहिरा शर्मा घर से बेघर होंगी।

बीते एपिसोड में इंडिया टीवी के चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा ने घर में आप की अदालत लगाई थी। जहां उन्होंने रश्मि देसाई, आसिम और सिद्धार्थ शुक्ला से कई सवाल-जवाब किए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन