1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 13: विकास गुप्ता ने शहनाज के सामने किया आसिम से जुड़ा एक खुलासा

Bigg Boss 13: विकास गुप्ता ने शहनाज के सामने किया आसिम से जुड़ा एक खुलासा

 Published : Jan 29, 2020 07:25 am IST,  Updated : Jan 29, 2020 07:25 am IST

सिद्धार्थ शुक्ला के सपोर्ट के लिए विकास गुप्ता की घर में एंट्री हो चुकी है। विकास गुप्ता शहनाज के सामने आसिम से जुड़ा एक खुलासा करेंगे।

bigg boss 13- India TV Hindi
बिग बॉस 13

बिग बॉस का सीजन 13 काफी तेड़ा है। इस सीजन में काफी कुछ अलग हुआ है। पहले कंटेस्टेंट से मिलने उनके घरवाले आए थे। अब कंटेस्टेंट को सपोर्ट करने के लिए उनके दोस्त और परिवार वाले घर के अंदर आकर उनके साथ रहेंगे। सिद्धार्थ शुक्ला को सपोर्ट करने के लिए मास्टर माइंड विकास गुप्ता की एंट्री हुई है। आज के एपिसोड में विकास गुप्ता शहनाज के सामने आसिम से जुड़ा एक खुलासा करेंगे।

बिग बस का लेटेस्ट प्रोमो आ गया है। जिसमें विकास गु्प्ता शहनाज से कहते हैं। आसिम का हिमांशी के अलावा घर के बाहर भी कनेक्शन है। वीडियो में शहनाज और विकास गुप्ता बैठकर बात कर रहे होते हैं। तब विकास बोलते हैं देखो प्यार-मोहब्बत वहां चल रही है। बाहर भी कोई पागल हो रखा है। तब शहनाज विकास से पूछती हैं कौन। तब वह बताते हैं कि घर के बाहर भी आसिम का कनेक्शन है।

अब इस बात के बीचे पूरा माजरा क्या है इसके बारे में जानने के लिए तो एपिसोड देखना होगा। विकास और शहनाज आसिम से जुड़ी कई बातें आज करते नजर आएंगे।

आपको बता दें इस वीक शहनाज गिल को सपोर्ट करने उनके भाई शहबाज, माहिरा शर्मा के भाई आकाश, रश्मि देसाई के लिए देवोलीना, आसिम के लिए हिमांशी खुराना और आरती सिंह के लिए उनकी भाभी कश्मीरा शाह आई हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन