1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 13: आरती सिंह को मिले कम वोट, लेकिन इस हफ्ते क्या विशाल आदित्य सिंह होंगे बेघर!

Bigg Boss 13: आरती सिंह को मिले कम वोट, लेकिन इस हफ्ते क्या विशाल आदित्य सिंह होंगे बेघर!

 Published : Feb 02, 2020 01:36 pm IST,  Updated : Feb 02, 2020 02:05 pm IST

विशाल आदित्य सिंह ने बिग बॉस 13 में वाइल्ड कार्ड एंट्री की थी।

bigg boss 13- India TV Hindi
बिग बॉस 13 में विशाल आदित्य सिंह

पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 13 का फिनाले अब बेहद नजदीक है। ऐसे में कंटेस्टेंट्स के लिए एक-एक दिन काफी अहम हो गया है। घर के अंदर कनेक्शंस के आने के बाद गेम और भी ज्यादा मजेदार हो गया है। खूब सारा ड्रामा देखने को मिल रहा है, लेकिन दर्शकों के बीच इस बात को लेकर ज्यादा चर्चा हो रही है कि इस हफ्ते कौन बेघर होगा। 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कम वोट मिलने के कारण विशाल आदित्य सिंह इस हफ्ते एविक्ट हो जाएंगे। पहले कहा जा रहा था कि आरती सिंह बेघर होंगी, लेकिन विकास गुप्ता और शहनाज के भाई शहबाज ने बिग बॉस द्वारा दी गई स्पेशल पावर की वजह से उन्हें बचा लिया। इस हफ्ते नॉमिनेशन लिस्ट में सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज गिल और विशाल आदित्य सिंह का नाम है।

Bigg Boss 13: क्या रश्मि देसाई को पहले से थी अरहान खान की शादी और बच्चे की जानकारी ? 

बता दें कि विशाल ने बिग बॉस के घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री की थी। शुरुआत में उनका गेम काफी मजबूत था। एक्स गर्लफ्रेंड मधुरिमा तुली के साथ झगड़ा होने के बाद वो काफी चर्चा में थे। पिछले हफ्ते उन्हें रश्मि देसाई से ज्यादा वोट मिले थे और इस बार भी आरती सिंह को कम वोट मिले थे, लेकिन उन्हें बचा लिया गया, जिसका खामियाजा विशाल को भुगतना पड़ा।

अब विशाल आदित्य सिंह बेघर होंगे या नहीं, ये तो वीकेंड का वार में ही पता चल पाएगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन