Bigg Boss 13 Weekend ka Vaar Live: बिग बॉस के घर में आज मस्ती का माहौल बना रहा। सलमान खान ने घरवालों के साथ कई टास्क किए। शिल्पा शेट्टी अपनी आने वाली फिल्म निकम्मा के प्रमोशन के लिए आई। शिल्पा के साथ निकम्मा की स्टार कास्ट भी आई। आज के एपिसोड में कोई भी घर से बेघर नहीं हुआ है।
- Hindi News
- मनोरंजन
- टीवी
- Bigg Boss 13 Weekend ka Vaar Highlights: सलमान खान ने की शहनाज,पारस और सिद्धार्थ के साथ मस्ती
Bigg Boss 13 Weekend ka Vaar Highlights: सलमान खान ने की शहनाज,पारस और सिद्धार्थ के साथ मस्ती
Bigg Boss 13 Weekend ka Vaar Highlights: सलमान खान ने की शहनाज,पारस और सिद्धार्थ के साथ मस्ती। साथ ही शिल्पा शेट्टी ने किया अपनी फिल्म निकम्मा का प्रमोशन।
Bigg Boss 13 Weekend ka Vaar Highlights: सलमान खान ने की शहनाज,पारस और सिद्धार्थ के साथ मस्ती
-
10:42 PM (IST) Feb 09, 2020
आरती सिंह और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच हुई लड़ाई
इम्यूनिटी टास्क में पारस को सेफ करने के बाद इस बात पर आरती और सिद्धार्थ के बीच लड़ाई हो रही है।
-
10:38 PM (IST) Feb 09, 2020
सिद्धार्थ शुक्ला कर रहे हैं अपनी बात क्लिअर
सिद्धार्थ शुक्ला सभी के सामने यह बात साफ कर रहे हैं कि उन्होंने पारस को क्यों सेफ किया। शहनाज, आरती, रश्मि और सिद्धार्थ के बीच हो रही है बहस।
-
10:35 PM (IST) Feb 09, 2020
आज के एपिसोड में नहीं होगा कोई एलिमिनेशन
सलमान खान ने बताया है कि आज कोई भी घरवाला घर से बेघर नहीं होगा।
-
10:34 PM (IST) Feb 09, 2020
आसिम के लिए आया कॉलर ऑफ द वीक के लिए कॉल
कॉलर ऑफ द वीक ने आसिम से शहनाज के बारे में सवाल पूछा। उन्होंने पूछा- वह शहनाज को अपनी जरुरत के हिसाब से इस्तेमाल कर रहे हैं या वह सच में उनकी दोस्त हैं? आसिम ने कहा- शहनाज चाहे सिद्धार्थ के साथ हो ना हो मैं उन्हें एक अच्छे इंसान के तौर पर पसंद करता हूं।
-
10:29 PM (IST) Feb 09, 2020
पारस छाबड़ा बता रहे हैं इम्यूनिटी पाने के बाद कैसा हुआ महसूस
सिद्धार्थ शुक्ला के द्वारा पारस छाबड़ा को इम्यूनिटी टास्क में बचाने के बाद वह बता रहे हैं उन्हें सेफ होने के बाद कैसा महसूस हुआ।
-
10:11 PM (IST) Feb 09, 2020
सिद्धार्थ शुक्ला बता रहे हैं क्यों किया पारस को सेफ
सिद्धार्थ शुक्ला सलमान खान को बता रहे हैं कि उन्होंने पारस छाबड़ा को इम्यूनिटी टास्क में पारस छाबड़ा को क्यो बचाया।
-
10:08 PM (IST) Feb 09, 2020
इम्यूनिटी टास्क को लेकर सलमान खान कर रहे हैं घरवालों से बात
इम्यूनिटी टास्क में सिद्धार्थ शुक्ला ने पारस छाबड़ा को बचाया था। जिसके बाद घरवालों से सलमान खान इस टास्क के बारे में बात कर रहे हैं।
-
9:57 PM (IST) Feb 09, 2020
घरवालों ने बताया कौन है टॉप 5 में
घरवालों ने बहुमत से डिसाइड किया है कि पहले नंबर पर पारस, दूसरे नंबर पर सिद्धार्थ शुक्ला, तीसरे नंबर पर आसिम, चौथे नंबर में रश्मि देसाई और पांचवे नंबर पर आरती सिंह हैं। माहिरा और शहनाज गिल नहीं है टॉप 5 में।
-
9:53 PM (IST) Feb 09, 2020
शिल्पा शेट्टी और सलमान खान ने किया डांस
शिल्पा शेट्टी के फेमस गाने 'यूपी बिहार लूटने' पर सलमान खान और वो साथ में डांस कर रहे हैं।
-
9:51 PM (IST) Feb 09, 2020
सलमान खान और शिल्पा शेट्टी का लिया जा रहा है टेस्ट
सलमान खान और शिल्पा शेट्टी को ट्रेडमिल पर टेस्ट किया जा रहा है। अभिमन्यु और शिर्ले सलमान खान से शिल्पा शेट्टी के बारे में सवाल पूछ रहे हैं अगर वह सवाल का गलत जवाब देते हैं तो बढ़ेगी ट्रेडमिल की स्पीड।
-
9:47 PM (IST) Feb 09, 2020
सलमान खान ने किया 'ओ ओ जाने जाना' पर डांस
सलमान खान ने शिर्ले सेतिया के साथ गाना गाया तो वहीं अभिमन्यु दसानी ने शर्टलेस होकर ओ ओ जाने जाना पर डांस किया।
-
9:45 PM (IST) Feb 09, 2020
निकम्मा की टीम आई सलमान खान से मिलने
शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड में निकम्मा फिल्म से वापसी करने जा रही हैं। निकम्मा से शिर्ले सेतिया बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म में अभिमन्यु दसानी भी नजर आएंगे।
-
9:43 PM (IST) Feb 09, 2020
शिल्पा शेट्टी ने बताया घर के अंदर का अनुभव
शिल्पा शेट्टी बिग बॉस के घर में गई थीं। उन्होंने सलमान खान को घर में जाने का अनुभव बताया। शिल्पा शेट्टी ने घर में जाकर घरवालों को योगा सिखाया था।
-
9:37 PM (IST) Feb 09, 2020
शिल्पा शेट्टी ने सुनाया पुराना किस्सा
शिल्पा शेट्टी ने 15 साल पुराना एक किस्सा सुनाया। उन्होंने कहा- मैं एक बार सलमान के लिए सेट पर बिरयानी बनाकर लेकर गई थी। जब सलमान ने बिरयानी खाई और कहा- जिसे बिरयानी बनानी नहीं आती है वो पुलाव बनाकर लाता है।
-
9:35 PM (IST) Feb 09, 2020
शिल्पा शेट्टी आई 'निकम्मा' के प्रमोशन के लिए
शिल्पा शेट्टी अपनी आने वाली फिल्म निकम्मा के प्रमोशन के लिए आई हैं। वह सलमान खान के साथ कर रही हैं मस्ती।
-
9:34 PM (IST) Feb 09, 2020
रश्मि के व्यवहार से से दुखी हुई आरती सिंह
टास्क के दौरान रश्मि के बहस करने की वजह से आरती सिंह नाराज हो गई हैं। वह पारस और माहिरा ने रश्मि के बारे में बात कर रही हैं।
-
9:30 PM (IST) Feb 09, 2020
घरवाले बहुमत से फैसला करेंगे कि कौन होगा टॉप 5 में
सलमान खान ने घरवालों को टास्क दिया है कि उन्हें बहुमत से डिसाइड करना है कि टॉप 5 में कौन-कौन आएगा। इस टास्क के बीच में भी घरवाले आपस में लड़ रहे हैं।
-
9:25 PM (IST) Feb 09, 2020
माहिरा ने बताया उनके हिसाब से कौन जाएगा फिनाले में
माहिरा शर्मा ने बताया कि उनके हिसाब से फिनाले में पहने नंबर पर सिद्धार्थ, दूसरे नंबर पर आसिम, तीसरे नंबर पर शहनाज, चौथे पर रश्मि या आरती में से कोई होगा।
-
9:21 PM (IST) Feb 09, 2020
सलमान खान ने शहनाज से पूछा प्रेस कॉन्फ्रेंस का अनुभव
सलमान खान शहनाज से पूछ रहे हैं कि उनकी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस का अनुभव कैसा रहा। उन्होंने कहा- सभी लोग एक ही जैसे सवाल पूछ रहे थे।
-
9:19 PM (IST) Feb 09, 2020
50 साल बाद भी आरती घर में घूमेंगी चुड़ैल बनकर
बिग बॉस के घर में आरती 50 साल भी चुड़ैल बनकर घरवालों को डराती नजर आएंगी।
-
9:17 PM (IST) Feb 09, 2020
सिद्धार्थ शुक्ला बने गौतम गुलाटी
सिद्धार्थ शुक्ला गौतम गुलाटी और पारस छाबड़ा कार्तिक आर्यन बन शहनाज के साथ घर में कर रहे है मस्ती। शहनाज दोनों के साथ मस्ती कर रही हैं। वह 50 साल भी दोनों के साथ फ्लर्ट करेंगी।
-
9:15 PM (IST) Feb 09, 2020
रश्मि और सिद्धार्थ के बाद आसिम और सिद्धार्थ कर रहे हैं एक्टिंग
सिद्धार्थ और आसिम 50 साल बाद भी बिग बॉस के घर में करेंगे लड़ाई। दोनों बूढ़े होने के बाद भी एक-दूसरे से लड़ते नजर आएंगे। दोनों संतरे और सेब के लिए लड़ेंगे इस तरह।
-
9:12 PM (IST) Feb 09, 2020
सलमान खान ने घरवालों को दिया टास्क
सलमान खान ने घरवालों को टास्क दिया है कि अगर यह शो 50 साल एक्सटेंड हो जाता है तो आप कैसे बात करोगे। रश्मि और सिद्धार्थ शुक्ला 50 साल बाद कैसे बात करेंगे एक्टिंग कर रहे हैं।
-
9:09 PM (IST) Feb 09, 2020
सलमान खान ने घरवालों को दी बधाई
सलमान खान ने सभी घरवालों को यहां तक आने के लिए बधाई दी है।
-
9:07 PM (IST) Feb 09, 2020
बिग बॉस का आखिरी वीकेंड का वार हुआ शुरू
बिग बॉस का आखिरी वीकेंड का वॉर शुरू हो गया है। जहां सलमान खान घरवालों से मस्ती कर रहे हैं।