Bigg Boss 13 Weekend Ka Vaar : बिग बॉस 13 के वीकेंड के वॉर में स्ट्रीट डांसर 3डी के स्टार कास्ट यानी वरुण धवन और श्रद्धा कपूर, रेमो डिसूजा के साथ टीम के अन्य सदस्यों ने सलमान खान के साथ मस्ती करते नजर आएं। इसके बाद ये स्टारकास्ट घर के अंदर जाकर सदस्यों के साथ डांस करते हुए नजर आएंगे। वहीं स्ट्रीट डांसर 3डी की टीम ने एलीट क्लब के नए मेंबर के लिए टास्क कराया। जिसमें सिद्धार्थ शुक्ला विजयी हुई। वहीं इस सप्ताह शेफाली जरीवाला को कम वोटों के कारण घर से बेघर कर दिया गया हैं।
- Hindi News
- मनोरंजन
- टीवी
- Bigg Boss 13 Weekend Ka Vaar Highlights: शेफाली जरीवाला हुई बेघर, सिद्धार्थ शुक्ला बनें एलीट क्लब के दूसरे मेंबर
Bigg Boss 13 Weekend Ka Vaar Highlights: शेफाली जरीवाला हुई बेघर, सिद्धार्थ शुक्ला बनें एलीट क्लब के दूसरे मेंबर
Bigg Boss 13 Weekend Ka Vaar Highlights: बिग बॉस के वीकेंड के वॉर में 'स्ट्रीट डांसर 3डी' की टीम ने खूब मस्ती की। वहीं शेफाली जरीवाला हुईं बेघर और सिद्धार्थ शुक्ला बनें एलीट क्लब के दूसरे मेंबर।
Bigg Boss 13 Weekend Ka Vaar: शेफाली जरीवाला हुईं बेघर, सिद्धार्थ बनें एलीट क्लब के दूसरे मेंबर
-
10:33 PM (IST) Jan 26, 2020
शेफाली हुई घर से बेघर
इस सप्ताह शेफाली को कम वोट मिलने के कारण वह घर से बेघर हो गई हैं।
-
10:30 PM (IST) Jan 26, 2020
सिद्धार्थ बनें एलीट क्लब के दूसरे मेंबर
रेमो डिसूजा ने एलीट क्लब मेंबर शिप टास्क कराया। जिसके बाद आरती, पारस, माहिरा और सिद्धार्थ के बीच टास्क कराया जाता है। जिसमें सिद्धार्थ क्लब के नए मेंबर बन गए है। -
9:59 PM (IST) Jan 26, 2020
स्ट्रीट डांसर 3डी की टीम ने सदस्यों से ही नहीं बल्कि सलमान खान से भी कराया गर्मी सॉन्ग का सिग्नेचर स्टेप
-
9:39 PM (IST) Jan 26, 2020
स्ट्रीट डांसर 3डी की टीम पहुंची स्टेज
सलमान खान के साथ ठुमके लगाने पहुंच गए है रेमो डिसूजा, श्रद्धा कपूर और वरुण धवन
-
9:36 PM (IST) Jan 26, 2020
सिद्धार्थ और शहनाज की जोड़ी ने तोड़ी विशाल की घड़ी
सिद्धार्थ अपने दोस्तों को बचाते हुए विशाल की घड़ी तोड़ते है।
-
9:34 PM (IST) Jan 26, 2020
आरती-शेफाली ने तोड़ी रश्मि की घड़ी
आरती और शेफाली ने आपसी सहमति से रश्मि की घड़ी को तोड़ी है। क्योंकि इन्हें घर से जाने की जरुरत है।
-
9:33 PM (IST) Jan 26, 2020
पारस-माहिरा ने तोड़ी शहनाज की घड़ी
पारस-माहिरा ने शहनाज की घड़ी तोड़ी क्योंकि वह फ्लिकर है।
-
9:33 PM (IST) Jan 26, 2020
विशाल -रश्मि ने तोड़ी शेफाली की घड़ी
दोनों से आपसी सहमति से शेफाली की घड़ी तोड़ दी है। उनके अनुसार अब उनके घर से जाने का वक्त हो गया है।
-
9:32 PM (IST) Jan 26, 2020
वरुण धवन, श्रद्धा कपूर और रेमो डिसूजा चुनेंगे एलीट क्लब का सदस्य
आज एलीट क्लब के लिए सदस्य चुना जाएगा। जिसमें दो सदस्यों को आपसी सहमति के साथ सदस्य चुनना है।
-
9:30 PM (IST) Jan 26, 2020
माहिरा बनीं 'म्यूजिकल चेयर' की विनर
म्यूजिकल चेयर टास्क में विशाल और माहिरा के बीच होता है। जिसमें माहिरा विनर बनती हैं।
-
9:26 PM (IST) Jan 26, 2020
वरुण धवन और श्रद्धा कपूर ने सदस्यों के साथ खेला 'म्यूजिकल चेयर'
वरुण धवन और श्रद्धा कपूर ने सदस्यों के साथ 'म्यूजिकल चेयर' टास्क खेला। लेकिन टास्क में था एक ट्विस्ट
-
9:23 PM (IST) Jan 26, 2020
शहनाज ने गाया गाना
शहनाज ने वरुण धवन और श्रद्धा कपूर के सामने 'बोल दो ना' जरा' गाना गाया।
-
9:21 PM (IST) Jan 26, 2020
वरुण धवन ने की सिद्धार्थ की तारीफ
वरुण धवन ने कहा कि मैं सिद्धार्थ को बहुत पहले से जानता हूं। वह एक प्रोटेक्टिव व्यक्ति है।
-
9:20 PM (IST) Jan 26, 2020
घर के अंदर पहुंचे फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' की टीम
घर के अंदर वरुण धवन और श्रद्धा कपूर पहुंची। जहां उन्होंने सदस्यों के साथ खूब ठुमके लगाए।
-
9:16 PM (IST) Jan 26, 2020
शहनाज किसे देंगी ट्राफी
अगर आज शहनाज फ़िनाले में जीत जाती है तो वह ट्राफी किसे देंगी तो इस बात पर वह सिद्धार्थ को ट्राफी दे देगी। इस पर टीम जीत जाती है।
-
9:09 PM (IST) Jan 26, 2020
लक्ज़री टास्क शुरू
सलमान खान ने सदस्यों से कहा कि आप शहनाज को ठीक ढंग से समझ नहीं पाए है। इसीलिए आज उनको लेकर सवाल पूछे जाएंगे जो सही जवाब देगा उसे समान मिलेगा।
-
9:07 PM (IST) Jan 26, 2020
इस सप्ताह घर से बेघर होगे पारस, रश्मि या फिर शेफाली
जहां इस सप्ताह आसिम, माहिरा और विशाल सेफ हो गए है। वहीं दूसरी ओर पारस, शेफाली और रश्मि में से कोई एक सदस्य घर बेघर होगा।