Bigg Boss 14 December 7 LIVE Updates: बिग बॉस को 4 फाइनलिस्ट मिल चुके हैं और आने वाले दिनों में बिग बॉस और भी मजेदार होने वाला है। हाल ही में निक्की तंबोली घर से बेघर हुई हैं और इसके बाद राहुल वैद्य ने खुद ही घर छोड़ दिया। आज बिग बॉस के घर आए हैं विकास गुप्ता, विकास गुप्ता 5 चुनौतियां लेकर घर में आए हैं। वहीं कश्मीरा शाह भी आज बिग बॉस के शो में आई हैं और बिग बॉस का हिस्सा बनकर वो काफी खुश हैं, वहीं मनु पंजाबी भी बिग बॉस के घर में एंट्री ले चुके हैं। राहुल महाजन घर के राजा बनकर आए हैं। बिग बॉस के घर में पहुंचकर कश्मीरा क्या कहर मचाएंगी और विकास गुप्ता कैसे अपनी चुनौतियां पूरी करेंगे और राजा बनकर राहुल महाजन क्या करेंगे, देखिए बिग बॉस के आज के एपिसोड की हाईलाइट्स-
बिग बॉस के घर आए राहुल महाजन, कल तक घर में होगा राहुल महाजन का साम्राज्य
मनु पंजाबी ने ली घर के अंदर एंट्री, घरवालों ने किया स्वागत
मनु पंजाबी ने बिग बॉस से कहा कि वो आम आदमी से सेलिब्रिटी जरूर बन गए हैं लेकिन वो आज भी जमीन से जुड़े हैं और बिल्कुल नहीं बदले।
विकास गुप्ता अब अगली चुनौती पूरी करने की कर रहे हैं कोशिश, आलू के पराठे बनवाकर खत्म करवा रहे हैं राशन
विकास कोशिश कर रहे हैं हो जाए रुबीना और अभिनव के बीच लड़ाई, क्या पूरी कर पाएंगे मास्टर माइंड अपनी चुनौती
अभिनव को अर्शी ने किया परेशान, कहा तुम्हें पापा भी बना सकती हूं, हालांकि अभिनव ने उनसे कहा कि वो अपनी मर्जी से बनेंगे। अर्शी ने कहा कि वो रुबीना से लड़ जाएंगी मगर अभिनव तो उन्हीं का है।
विकास गुप्ता ने ली थी रात भर सबको जगाने की चुनौती, अब कश्मीरा से लड़ाई करके विकास ने पूरी की अपनी चुनौती
कश्मीरा शाह ने अली और जैस्मिन की दोस्ती पर उठाये सवाल, जैस्मिन को आया गुस्सा, दोनों में हो रही है बहस
कश्मीरा को घर में देखकर घरवाले हुए खुश, और पूछा कि क्या उन्होंने ही ये स्टेटमेंट दिए, कश्मीरा ने बताया कि हां उन्होंने ही ये सारे स्टेटमेंट दिए हैं।
कश्मीरा शाह बिग बॉस के एपिसोड में पहुंची हैं, और सभी कंटेस्टेंट्स के लिए मैसेज लिख रही हैं हालांकि घरवालों को पता नहीं है कि ये मैसेज उन्हें कौन भेज रहा है।
विकास गुप्ता बिग बॉस के शो में वापस आए हैं और वो 5 चुनौतिया लेकर घर आए हैं, क्या वो पूरा कर पाएंगे अपना ये टास्क और कर पाएंगे घर वालो ंको परेशान?
संपादक की पसंद