1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 14, Episode 10, Oct 13 Highlights: इम्युनिटी के लिए भिड़े घरवाले

Bigg Boss 14, Episode 10, Oct 13 Highlights: इम्युनिटी के लिए भिड़े घरवाले

 Published : Oct 14, 2020 12:04 am IST,  Updated : Oct 14, 2020 12:04 am IST

बिग बॉस सीजन 14 के आज के एपिसोड में आज इम्युनिटी टास्क के लिए फॉर्म बनाते दिखें, देखिए सारे अपडेट्स

Bigg Boss 14, Episode 10, Oct 13 Highlights- India TV Hindi
Bigg Boss 14, Episode 10, Oct 13 Highlights Image Source : INSTAGRAM

बिग बॉस 14 में आज घरवाले इम्युनिटी टास्क के लिए आमने सामने थे, बिग बॉस का घर युद्ध के मैदान में बदल गया क्योंकि फ्रेशर्स इस सप्ताह खुद को बचाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेने वाले। टास्क के लिए फ्रेशर्स को दो टीमों में विभाजित किया गया।

जहां एक टीम में एजाज खान, निशांत सिंह मलखानी, पवित्रा पुनिया और राहुल वैद्य थे, वहीं दूसरी में जैस्मिन भसीन, जान सानू, अभिनव शुक्ला, रुबीना दिलैक और शहजाद देओल थे। प्रतियोगी इम्युनिटी के लिए भिड़ते हैं।

इस टास्क में दोनों टीम को अपना अपना फार्म बनाना था, जिसमें सीनियर्स से मिट्टी, घास और फूल खरीदकर अपना फार्म सजाना था और दूसरों का फार्म बिगाड़ना था। जैस्मिन भसीन को एजाज और निशांत ने खींचा, 4 मेन जैस्मिन से फाइट करने में लग गए। जैस्मिन को गुस्सा आ गया और उन्होंने एजाज से कहा- आप आदमी के नाम पर धब्बा हो। 

सिद्धार्थ ने जैस्मिन को समझाया कि 4 लड़कों से वो अकेली लड़ गईं ये तारीफ के काबिल है, मगर इस तरह वो खुद को चोट लगा सकती थीं। शहजाद देओल और एजाज खान में भी लड़ाई हो गई। ये टास्क अब कल भी जारी रहेगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन