1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 14 के ग्रैंड प्रीमियर पर सिद्धार्थ शुक्ला और गौहर खान के बीच होगी बहस, देखें वीडियो

Bigg Boss 14 के ग्रैंड प्रीमियर पर सिद्धार्थ शुक्ला और गौहर खान के बीच होगी बहस, देखें वीडियो

 Published : Oct 03, 2020 02:52 pm IST,  Updated : Oct 03, 2020 03:17 pm IST

ग्रैंड प्रीमियर पर होस्ट सलमान खान के साथ-साथ एक्स कंटेस्टेंट्स हिना खान, गौहर खान और सिद्धार्थ शुक्ला भी मौजूद रहेंगे।

bigg boss 14 grand premier- India TV Hindi
सिद्धार्थ शुक्ला और गौहर खान के बीच होगी लड़ाई Image Source : INSTAGRAM: COLORSTV

पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 14 आज रात से शुरू हो रहा है। ग्रैंड प्रीमियर के साथ इसका आगाज होगा। जहां होस्ट सलमान खान के साथ-साथ एक्स कंटेस्टेंट्स हिना खान, गौहर खान और सिद्धार्थ शुक्ला भी मौजूद रहेंगे। ग्रैंड प्रीमियर पर ही बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला और बीबी 7 की विजेता गौहर खान के बीच कहासुनी होगी।

कलर्स चैनल ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें गौहर खान और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच बहस होती दिखाई दे रही है। सलमान ने गौहर से पूछा कि वो सिद्धार्थ के बारे में क्या बोलती थीं (जब सिद्धार्थ घर के अंदर थे), जिस पर गौहर ने अपनी बात रखी। इस दौरान सिद्धार्थ के साथ उनकी बहस भी हुई। 

Bigg boss 14 : ग्रैंड प्रीमियर से पहले 1 मिनट में देखें बिग बॉस का आलीशान घर

इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, "घर में जाने से पहले ही क्या एक्स कंटेस्टेंट्स गौहर खान और सिद्धार्थ शुक्ला में हो गई है लड़ाई?"

अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या इनकी लड़ाई आगे भी जारी रहेगी या फिर सुलह हो जाएगी। ये देखने के लिए आपको आज का एपिसोड देखना होगा, जो कलर्स चैनल रात 9 बजे टेलिकास्ट होगा। इसे वूट सेलेक्ट पर भी देखा जा सकता है। 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन