1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 14 Promo: ऐसी कौन सी पावर है 'तूफानी सीनियर्स' के पास, अटक गई घरवालों की सांस

Bigg Boss 14 Promo: ऐसी कौन सी पावर है 'तूफानी सीनियर्स' के पास, अटक गई घरवालों की सांस

 Published : Oct 04, 2020 01:48 pm IST,  Updated : Oct 04, 2020 01:48 pm IST

इन नए प्रतिभागियों में से 4 को पहले ही दिन रिजेक्शन का सामना करना पड़ा। अब इन्हें किन चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, ये देखना दिलचस्प होगा।

bigg boss 14 hina sidharth gauhar- India TV Hindi
हिना खान, गौहर खान और सिद्धार्थ शुक्ला हैं 'तूफानी सीनियर्स' Image Source : INSTAGRAM: @COLORSTV

पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 14 का धमाकेदार आगाज हो चुका है। शो के ग्रैंड प्रीमियर पर ही दर्शकों को जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिला। इस सीजन में 11 नए सदस्यों के साथ 3 मशहूर एक्स कंटेस्टेंट्स भी घर के अंदर दाखिल हुए हैं। इन नए प्रतिभागियों में से 4 को पहले ही दिन रिजेक्शन का सामना करना पड़ा। अब इन्हें किन चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, ये देखना दिलचस्प होगा।

कलर्स चैनल ने सोशल मीडिया पर आज के एपिसोड का नया प्रोमो शेयर किया है। इसमें बिग बॉस कह रहे हैं, "जिस तरह इस साल पूरी दुनिया पलट गई, उसी तरह इस बार बिग बॉस का सीन भी पलटने जा रहा है। सीनियर्स द्वारा रिजेक्ट किए गए चार सदस्य अगले आदेश तक...।" इतना सुनने के बाद चारों सदस्यों के चेहरे के भाव बदल जाते हैं। वहीं, राहुल वैद कहते हैं, "वेलकम टू बिग बॉस।"

Bigg Boss 14: ग्रैंड प्रीमियर पर ही इन चार कंटेस्टेंट्स को लगा झटका, माथे पर लगा रिजेक्शन का ठप्पा

अब इन चारों कंटेस्टेंट्स के लिए क्या आदेश है, जिसे सुनकर सभी भौचक्के रह गए, ये आज रात के एपिसोड में पता चलेगा। आप रात को 9 बजे कलर्स चैनल पर इसे देख सकते हैं। 

बता दें कि हिना खान, गौहर खान और सिद्धार्थ शुक्ला को 'तूफानी सीनियर्स' का टैग दिया गया है। इन्हें बिग बॉस ने कुछ जिम्मेदारियां दी हैं। गौहर खान की अनुमति के बिना कोई किचन से चाय तक नहीं पी सकता तो खुद के कपड़े लेने के लिए भी कंटेस्टेंट्स को हिना के सामने पापड़ बेलने पड़ेंगे। वहीं, सिद्धार्थ शुक्ला सबकी नींद गायब करने वाले हैं। 

गौरतलब है कि हिना, गौहर और सिद्धार्थ बिग बॉस के अलग-अलग सीजन में नज़र आ चुके हैं। गौहर और सिद्धार्थ शो के विनर रह चुके हैं तो हिना ने भी अपने अंदाज से दर्शकों का दिल जीता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन