Bigg Boss 14 November 24 episode Highlights: बिग बॉस 14 के एक और मजेदार एपिसोड की शुरुआत हो चुकी है, आज कविता कौशिक और अली गोनी के बीच लड़ाई देखने को मिली। कविता कौशिक और अली के बीच हुए झगड़े में अली एग्रेसिव हो जाते हैं और सामान गिराने लगते हैं, जिसके बाद कविता कहती हैं कि वो अनसेफ फील कर रही हैं और वो अली गोनी को घर से निकालने के लिए बिग बॉस से गुजारिश करती हैं। देखिए लाइव अपडेट्स-
बिग बॉस ने अली गोनी को एक हफ्ते के लिए किया नॉमिनेट, अली ने गुस्से में फेंका था सामान, बिग बॉस ने लगाई डांट
रुबीना और कविता कौशिक में हुई लड़ाई
कविता कौशिक ने कहा कि उन्होंने अली गोनी के पिताजी को कुछ कहा ही नहीं।
अली गोनी और कविता कौशिक में खूब लड़ाई हो रही है, अली ने गुस्से में सामान फेंक दिया, और कहा मेरे बाप पर मत जाना।
बच के रहना रे बाबा... के साथ हुई बिग बॉस के नए एपिसोड की शुरुआत।
संपादक की पसंद