1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 14: पवित्रा पुनिया के आरोप लगाने पर राहुल वैद्य के समर्थन में उतरे लोग, कही ये बात

Bigg Boss 14: पवित्रा पुनिया के आरोप लगाने पर राहुल वैद्य के समर्थन में उतरे लोग, कही ये बात

 Written By: IANS
 Published : Oct 24, 2020 06:34 pm IST,  Updated : Oct 24, 2020 06:34 pm IST

हालिया एपिसोड में पवित्रा का राहुल से झगड़ा हो गया, क्योंकि राहुल को अन्य प्रतियोगियों से कहते हुए सुना गया था कि पवित्रा का अभिनव शुक्ला पर क्रश है।

bigg boss 14 pavitra punia rahul vaidya- India TV Hindi
बिग बॉस 14 लेटेस्ट न्यूज Image Source : INSTAGRAM

अभिनेत्री पवित्रा पुनिया ने बिग बॉस-14 के हालिया एपिसोड में गायक राहुल वैद्य पर लांछन लगाने का आरोप लगाया, जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स का एक वर्ग राहुल के समर्थन में उतरा। 

हालिया एपिसोड में पवित्रा का राहुल से झगड़ा हो गया, क्योंकि राहुल को अन्य प्रतियोगियों से कहते हुए सुना गया था कि पवित्रा का अभिनव शुक्ला पर क्रश है। पवित्रा को 'क्रश' शब्द बिल्कुल भी पसंद नहीं आया और वह झगड़े पर उतारू हो गईं।

गौहर खान ने जैद दरबार के बर्थडे पर दी बधाई, सोशल मीडिया पर लिखी खास बात

झगड़े के दौरान पवित्रा ने राहुल से कहा कि "तुम्हारे जैसे मर्द होते हैं, जो औरतों पर लांछन लगाते हैं।" पवित्रा के इस बर्ताव से नाखुश शो के फैंस ने राहुल का समर्थन करते हुए अपनी प्रतिक्रियाएं दी।

एक यूजर्स ने लिखा, "पवित्रा पुनिया से सभी को सीखना चाहिए कि कैसे वूमन कार्ड खेला जाता है।"

कई फैंस ने तो राहुल को बिग बॉस सीजन 8 के विनर गौतम गुलाटी से कम्पेयर किया।

एक अन्य ने लिखा, "राहुल वैद्य नया गौतम गुलाटी है। वह अकेला योद्धा है।"

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन