1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 14 Promo: रुबीना दिलैक की पति अभिनव शुक्ला से हुई लड़ाई, घर में पहली बार आएंगी एकता कपूर

Bigg Boss 14 Promo: रुबीना दिलैक की पति अभिनव शुक्ला से हुई लड़ाई, घर में पहली बार आएंगी एकता कपूर

 Published : Nov 20, 2020 12:56 pm IST,  Updated : Nov 20, 2020 12:56 pm IST

बिग बॉस में एक्ट्रेस रुबीना दिलैक और उनके पति अभिनव शुक्ला झगड़ते नज़र आएंगे। वहीं, पहली बार घर के अंदर टीवी क्वीन यानि एकता कपूर दाखिल होंगी।

bigg boss 14 promo- India TV Hindi
रुबीना और अभिनव की होगी लड़ाई, घर में आएंगी एकता कपूर  Image Source : TWITTER: @COLORSTV

पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 14 धमाल मचा रहा है। घर में कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई-झगड़े के साथ-साथ एंटरटेनमेंट का फुल डोज मिल रहा है। अभी तक को आपने प्रतिभागियों के बीच तनातनी और बहस होते हुए देखा होगा, लेकिन आज रात को टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक और उनके पति अभिनव शुक्ला झगड़ते नज़र आएंगे। वहीं, पहली बार घर के अंदर टीवी क्वीन यानि एकता कपूर दाखिल होंगी।

कलर्स चैनल ने सोशल मीडिया पर अपकमिंग एपिसोड के प्रोमो शेयर किए हैं। पहले प्रोमो में दिखाया गया है कि रुबीना और अभिनव अपने मनपसंद कंटेस्टेंट को कैप्टन बनाने को लेकर आपस में झगड़ने लगते हैं। 

वहीं, दूसरे प्रोमो में दिखाया गया है कि कल रात को एकता कपूर बिग बॉस में का हिस्सा बन सकती हैं। वो प्रोमो में कह रही हैं, "बिग बॉस में चल रहा है एंटरटेनमेंट, एंटरटेनमेंट और एंटरटेनमेंट। इस वीकेंड लेकर आऊंगी मैं एंटरटेनमेंट। 

बता दें कि जैस्मीन भसीन और कविता कौशिक के बीच कैप्टन बनने की होड़ मची हुई है। दोनों घंटों तक एक बॉक्स के अंदर बैठी रहीं। अब घर का अगला कैप्टन कौन बनेगा, ये आज के एपिसोड में दर्शकों को पता चलेगा। 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन