1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 14: फिनाले वीक के पहले दिन RJ के मुश्किल सवाल, देखिए किसने दिया क्या जवाब

Bigg Boss 14: फिनाले वीक के पहले दिन RJ के मुश्किल सवाल, देखिए किसने दिया क्या जवाब

 Published : Feb 15, 2021 02:51 pm IST,  Updated : Feb 15, 2021 02:51 pm IST

प्रोमो में दिखाया गया है कि घर के अंदर कई RJ आए हैं, जो कंटेस्टेंट्स से कई सवाल पूछते हैं।

Bigg boss 14 promo rj rahul vaidya rubina dilaik rakhi sawant- India TV Hindi
Bigg Boss 14: फिनाले वीक के पहले दिन RJ के मुश्किल सवाल Image Source : INSTAGRAM: COLORSTV

बिग बॉस 14 अब अपने अंतिम पड़ाव है। फिनाले वीक से पहले घर के अंदर RJ दाखिल हुए और उन्होंने कंटेस्टेंट्स से तीखे सवाल पूछे। इन सवालों का जवाब देने के बाद किसी के रिश्ते में खटास आई, कोई नाराज हुआ तो किसी के बीच हंसी-मजाक भी हुआ। ये सब कुछ आपको अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा। 

कलर्स चैनल ने अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो शेयर किया है। इसमें दिखाया गया है कि घर के अंदर कई RJ आए हैं। राहुल वैद्य से निक्की तंबोली, निक्की तंबोली से राखी सावंत को लेकर सवाल पूछा गया। इस दौरान राहुल ने रुबीना दिलैक के लिए गाना भी गाया। गौरतलब है कि घर के अंदर राहुल और रुबीना के रिश्ते अच्छे नहीं थे। 

Bigg Boss 14 14 Feb: देवोलीना हुईं घर से बेघर, दिशा ने सबके सामने राहुल वैद्य से शादी के लिए कहा 'हां'

वहीं, अली गोनी से जब पूछा गया कि अगर आपको जैस्मीन को बचाने का मौका मिलता तो अभी घर के अंदर उनकी जगह कौन-सा कंटेस्टेंट बाहर निकलता। इस पर अली राखी सावंत का नाम लेते हैं। ये सुनकर राखी गुस्सा हो जाती हैं और कहती हैं कि मुझे भी तू फाइनलिस्ट नहीं लगता है। 

घर के अंदर लड़ाई-झगड़ों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट का भी खूब तड़का लगने वाला है। एक प्रोमो में दिखाया गया है कि राखी सावंत रनरअप बनने के लिए ऐसी हरकतें कर रही हैं, जिसे देखकर आपकी हंसी छूट जाएगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन