1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 14: इस वजह से एक साथ शो में आए रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला, नहीं तो इस महीने हो जाता...

Bigg Boss 14: इस वजह से एक साथ शो में आए रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला, नहीं तो इस महीने हो जाता...

 Published : Nov 30, 2020 01:14 pm IST,  Updated : Nov 30, 2020 01:15 pm IST

रुबीना दिलैक ने पति अभिनव शुक्ला संग बिगड़े रिश्तों के बारे में नया खुलासा किया।

bigg boss 14 rubina dilaik abhinav shukla divorce watch promo- India TV Hindi
रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला का तलाक होने वाला था Image Source : INSTAGRAM: @RUBINADILAIK

पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 14 में कंटेस्टेंट्स अपनी जिंदगी के राज खोलते दिखाई देंगे। टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने पति अभिनव शुक्ला संग बिगड़े रिश्तों के बारे में नया खुलासा किया। एजाज खान और जैस्मीन भसीन ने भी चौंकाने वाले राज खोले। इनके कड़वे अनुभव को जानकर आपका दिल भी पसीज उठेगा।

रुबीना दिलैक ने बताया कि उन्होंने बिग बॉस इसलिए किया, क्योंकि उनके पति अभिनव शुक्ला संग रिश्ता काफी खराब हो गया था। उन्होंने एक-दूसरे को नवंबर तक का समय दिया था। अगर वो यहां नहीं होते तो अब तक अलग हो चुके होते। एक्ट्रेस ये खुलासा करते वक्त बेहद इमोशनल हो गईं। 

Bigg Boss 14 Promo: नेहा कक्कड़ की पति रोहनप्रीत सिंह संग ऐसे हुई थी पहली मुलाकात, सलमान खान के सामने किया खुलासा

टीवी के फेमस कपल रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला की 21 जून 2018 को शिमला में धूमधाम से शादी हो गई। दोनों की शादी में फैमिली मेंबर्स के अलावा कई टीवी स्टार्स भी नज़र आए थे। रुबीना ने 'छोटी बहू' सीरियल से लोकप्रियता हासिल की थी। उन्होंने 'शक्ति' सीरियल में किन्नर का दमदार रोल निभाया था। वहीं, अभिनव भी एक्टिंग की दुनिया के ताल्लुक रखते हैं। 

बता दें कि बिग बॉस 14 में दाखिल होते समय भी रुबीना और अभिनव ने स्टेज पर बताया था कि कोरोना वायरस की वजह से लागू हुए लॉकडाउन के दौरान उनके रिश्ते बेहद खराब हो गए थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन