1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. बिग बॉस 14 : सलमान संग फिल्म की बात पर सारा गुरपाल ने दिया ऐसा रिएक्शन

बिग बॉस 14 : सलमान संग फिल्म की बात पर सारा गुरपाल ने दिया ऐसा रिएक्शन

 Written By: IANS
 Published : Oct 09, 2020 02:22 pm IST,  Updated : Oct 09, 2020 02:22 pm IST

सारा गुरपाल पंजाब की रहने वाली हैं। वो मशहूर सिंगर हैं। उन्होंने पंजाब को लेकर भी खास बात कही।

Bigg Boss 14 Sara Gurpal- India TV Hindi
सलमान खान संग काम करना चाहती हैं सारा गुरपाल Image Source : INSTAGRAM: @COLORSTV

मुंबई: रिएलिटी शो 'बिग बॉस 14' में शामिल हुईं पंजाबी सिंगर सारा गुरपाल का कहना है कि वह शो की मेजबान और बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने सलमान संग काम करने की अपनी इच्छा के संकेत भी दिए। 

सारा ने आईएएनएस को बताया, "अगर मुझे कभी सलमान संग काम करने का मौका मिलता है, तो मैं पागल हो जाऊंगी।"

Bigg Boss 14: इम्युनिटी के लिए निक्की तंबोली की जिद, रुबीना दिलैक की सीनियर्स से हुई भिड़ंत

पंजाबी गायिका सारा को अपने गृह राज्य में किए अपने काम पर बेहद गर्व है। उनका कहना है कि 'बिग बॉस' जैसे किसी नेशनल प्लेटफॉर्म पर ब्रेक मिलना बहुत बड़ी बात है और इसका पूरा श्रेय वह पंजाबी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपने काम को देती हैं।

वह कहती हैं, "आज मैं जहां हूं, वह पंजाब की ही वजह से हूं इसलिए यह हमेशा पहले नंबर पर रहेगा। लोग मुझे इस वजह से जानते हैं क्योंकि मैंने पंजाब में काम किया हुआ है। 'बिग बॉस' भी इसी काम की वजह से है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन