1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 14: मीडिया के सामने निक्की और देबोलीना के बीच होगा झगड़ा, ये मेहमान लगाएंगे एंटरटेनमेंट का तड़का

Bigg Boss 14: मीडिया के सामने निक्की और देबोलीना के बीच होगा झगड़ा, ये मेहमान लगाएंगे एंटरटेनमेंट का तड़का

 Published : Jan 23, 2021 11:59 am IST,  Updated : Jan 23, 2021 02:53 pm IST

इस बार वीकेंड का वार में दर्शकों को एंटरटेनमेंट, ड्रामा और इमोशंस का जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा।

bigg boss 14 weekend ka vaar promo - India TV Hindi
बिग बॉस 14: वीकेंड का वार प्रोमो  Image Source : INSTA: DEVOLEENA/NIKKI_TAMBOLI

पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 14 में एंटरटेनमेंट, ड्रामा, इमोशन और एक्शन का जबरदस्त तड़का लगने वाला है। ये सब कुछ आपको आज के एपिसोड में देखने को मिलेगा, जहां वीकेंड का वार में घरवाले मीडिया के तीखे सवालों का सामना करेंगे। इसके साथ ही घर में कुछ मेहमान भी आएंगे, जो बेहद मशहूर हैं। 

कलर्स चैनल ने अपकमिंग एपिसोड के प्रोमो शेयर किए हैं। इसमें दिखाया गया है कि काम्या पंजाबी घर के अंदर हैं।कंटेस्टेंट्स जबरदस्त परफॉर्मेंस देंगे। साथ ही मीडिया के सवालों का जवाब भी देंगे। राखी सावंत, अली गोनी, राहुल वैद्य, रुबीना दिलैक सहित हर सदस्य को एक-एक सवाल का जवाब देना होगा। 

Bigg Boss 14 : बचपन में अब्यूज हुए थे एजाज खान, इस खुलासे के बाद अब कह दी ये बात

इसके अलावा कलर्स ने एक और प्रोमो शेयर किया है। इसमें दिखाया गया है कि निक्की तंबोली से पूछा जाता है कि वो देबोलीना भट्टाचार्जी की मिमिक्री क्यों करती हैं? इस सवाल पर निक्की भड़क जाती हैं और कहती हैं कि क्या किसी की मिमिक्री करना गलत है? इसके बाद निक्की और देबोलीना के बीच जमकर बहस शुरू हो जाती है। घरवाले मीडिया के सवालों का सामना कैसे करेंगे, ये आज के एपिसोड में देखने को मिलेगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन