1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 14 Grand Finale: आसान नहीं था रूबीना दिलैक का सफर, 15 साल पहले जीत चुकी हैं 'मिस शिमला' का खिताब

Bigg Boss 14 Grand Finale: आसान नहीं था रूबीना दिलैक का सफर, 15 साल पहले जीत चुकी हैं 'मिस शिमला' का खिताब

 Published : Feb 22, 2021 01:51 am IST,  Updated : Feb 22, 2021 11:31 am IST

जानिए रूबीना दिलैक का टीवी की मशहूर एक्ट्रेस से 'बिग बॉस सीजन 14' की विजेता बनने तक के सफर के बारे में।

Rubina Dilaik- India TV Hindi
Rubina Dilaik Image Source : TWITTER/RUBINA DILAIK FAN PAGE

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रूबीना दिलैक ने 'बिग बॉस सीजन 14' का खिताब अपने नाम कर लिया। रूबीना को शो की शुरुआत से ही दमदार प्रतियोगी माना जा रहा था। हालांकि शो में रूबीना का सफर काफी उतार चढ़ाव भरा रहा। रूबीना कभी भावनाओं के भंवर जाल में फंसी तो कभी घरवालों की बातों ने रूबीना का दिल कई बार छलनी कर दिया। इन सब बातों को दरकिनार कर रूबीना हर बार एक मजबूत शख्सियत के साथ उभरीं और 'बिग बॉस 14' की विनर बन गईं। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर कौन हैं रूबीना दिलैक। जानिए रूबीना दिलैक का टीवी की मशहूर एक्ट्रेस से 'बिग बॉस सीजन 14' की विजेता बनने तक के सफर के बारे में। 

Bigg Boss 14 Grand Finale: रूबीना दिलैक बनीं 'बिग बॉस 14' की विजेता

रूबीना दिलैक का जन्म 26 अगस्त 1987 को हिमाचल प्रदेश के शिमला में हुआ था। रूबीना के पिता लेखक हैं और उन्होंने कई किताबें लिखी हैं। 'बिग बॉस' में अपनी खूबसूरती से लोगों का दिल जीतने वाली रूबीना टेलीविजन इंडस्ट्री में आने से पहले ही शिमला में हुए एक लोकल ब्यूटी पेजेंट में हिस्सा लिया था। इतना ही नहीं रूबीना साल 2006 में मिस शिमला भी चुनी गई थीं। 

Bigg Boss 14 Grand Finale: रुबीना दिलैक ने जीता बिग बॉस 14 का खिताब, राहुल वैद्य बने रनर अप

टेलीविजन इंडस्ट्री की बात करें तो रुबीना ने साल 2008 में 'छोटी बहू' सीरियल से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस सीरियल में रूबीना ने राधिका किरदार निभाया था। इस शो में रूबीना की एक्टिंग को दर्शकों ने खूब सराहा था। इसके बाद रूबीना कई सीरियल में नजर आईं। बहुत कम लोग ही जानते होंगे कि रुबीना आईएएस अधिकारी बनना चाहती थीं। इसके लिए तैयारी भी कर रही थीं। इसी दौरान रूबीना ने चंडीगढ़ में एक सीरियल के लिए ऑडिशन दिया और वो सिलेक्ट हो गईं। ये सीरियल 'छोटी बहू' ही था। 

'छोटी बहू' सीरियल के बाद रूबीना लोगों के घरों का हिस्सा बन गई थीं। इसके बाद रूबीना 'बनूं मैं तेरी दुल्हन', 'कसम से', 'सात फेरे: सलोनी का सफर', 'पवित्र रिश्ता' में नजर आईं। 'छोटी बहू' के बाद रूबीना को शोहरत की बुलंदियों पर जिस सीरियल ने पहुंचाया उसका नाम 'शक्ति: अस्तित्व के अहसास की' है। इस सीरियल के जरिए रूबीना ने अपने सपनों की और ऊंची ऊड़ान भरी। 

निजी जिंदगी की बात करें तो रुबीना ने साल 2018 में टीवी एक्टर और लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड अभिनव शुक्ला से शादी कर ली। हालांकि कई बार ऐसी खबरें आईं कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। इसका खुलासा रूबीना ने खुद शो के दौरान भी किया था। वहीं अब इन दोनों सितारों के बीच सबकुछ ठीक हैं। इस बात का जिक्र ये दोनों शो के अंदर भी कर चुके हैं कि इनका रिश्ता अब पहले से ज्यादा मजबूत हो गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन