1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 14 विनर रूबीना दिलैक के म्यूजिक वीडियो का फर्स्ट लुक रिलीज, पारस छाबड़ा संग रोमांस करती आईं नजर

Bigg Boss 14 विनर रूबीना दिलैक के म्यूजिक वीडियो का फर्स्ट लुक रिलीज, पारस छाबड़ा संग रोमांस करती आईं नजर

 Published : Mar 07, 2021 03:52 pm IST,  Updated : Mar 07, 2021 03:52 pm IST

'बिग बॉस सीजन 14' की विनर रूबीना दिलैक जल्द ही एक म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगी जिसका पहला लुक रिलीज हो गया है। इस म्यूजिक वीडियो में 'बिग बॉस सीजन 13' के एक्स कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा भी नजर आएंगे।

Paras Chhabra and Rubina Dilaik - India TV Hindi
Paras Chhabra and Rubina Dilaik  Image Source : TWITTER/ASEES KAUR

'बिग बॉस 14' जीतने के बाद फैंस रूबीना दिलैक के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को जानने के लिए काफी बेसब्र थे। रूबीना के फैंस का ये इंतजार अब खत्म हो गया है। 'बिग बॉस सीजन 14' की विनर रूबीना दिलैक जल्द ही एक म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगी जिसका पहला लुक रिलीज हो गया है। खास बात है कि इस म्यूजिक वीडियो को पहले पोस्टर में रूबीना के साथ 'बिग बॉस सीजन 13' के एक्स कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा भी नजर आएंगे।

शहनाज गिल ने कनाडा में शुरू की 'हौंसला रख' की शूटिंग, नई तस्वीर आई सामने

इस म्यूजिक वीडियो के बोल क्या हैं इसके लिए तो आपको थोड़ा इंतजार करना होगा। लेकिन इतना जरूर है कि म्यूजिक वीडियो के पहले लुक में रूबीना और पारस की जोड़ी बड़ी ही खूबसूरत लग रही है। पोस्टर में रूबीना नई नवेली दुल्हन की तरह हाथ में लाल रंग का चूड़ा पहने हुई हैं। वहीं उनके बगल में पारस छाबड़ा रोमांटिक पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। 

दूसरी बार पिता बनने वाले हैं रणविजय सिंह, प्रेग्नेंट वाइफ के साथ शेयर की ये फोटो

इन दोनों सितारों के अपकमिंग म्यूजिक वीडियो के पोस्टर ने फैंस का एक्साइटमेंट बढ़ा दिया है। इस गाने को Vyrl Originals ने प्रोड्यूस किया है जबकि गाने को आवाज असीस कौर ने दी है। 'बिग बॉस 14' जीतने के बाद रूबीना का ये पहला प्रोजेक्ट है जिसकी झलक सामने आई है। 

पहले ऐसी खबरें आ रही थीं कि इस म्यूजिक वीडियो में रूबीना अपने रियल लाइफ हसबैंड यानी कि अभिनव शुक्ला के साथ नजर आएंगी। हालांकि इस पोस्टर से ये साफ हो गया है कि इसमें अभिनव की जगह पारस छाबड़ा दिखाई देंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन