1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 15: इस कंटेस्टेंट्स की हरकत पर फूटा 'बिग बॉस' का गुस्सा, इन लोगों को कर दिया नॉमिनेट

Bigg Boss 15: इस कंटेस्टेंट्स की हरकत पर फूटा 'बिग बॉस' का गुस्सा, इन लोगों को कर दिया नॉमिनेट

 Published : Oct 05, 2021 11:31 pm IST,  Updated : Oct 05, 2021 11:31 pm IST

हालिया एपिसोड के दौरान प्रतीक सहजपाल और जय भानुशाली के बीच हाथापाई भी नजर आई। पहले दोनों के बीच कौन ज्यादा बड़ा सेलिब्रिटी है? इसे लेकर लड़ाई होती नजर आई। 

Bigg Boss- India TV Hindi
 Bigg Boss 15: इस कंटेस्टेंट्स की हरकत पर फूटा 'बिग बॉस' का गुस्सा, इन लोगों को कर दिया नॉमिनेट Image Source : VOOT

देश के सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 15 के हालिया एपिसोड में बिग बॉस ओटीटी के कंटेस्टेंट प्रतीक सहजपाल ने काफी हंगामा खड़ा कर दिया। शो के दौरान उनकी और जय भानुशाली के बीच हाथापाई भी नजर आई। पहले दोनों के बीच कौन ज्यादा बड़ा सेलिब्रिटी है? इसे लेकर लड़ाई होती नजर आई। हालिया एपिसोड के दौरान प्रतीक, जय भानुशाली को डिफेम करते हैं। जिसके बदले जय भानुशाली उन्हें गाली दे देते हैं।

जय भानुशाली द्वारा गाली दिए जाने के बाद प्रतीक सहजपाल का पारा सातवें आसमान पर चढ़ जाता है। वह बिग बॉस की प्रपॉर्टी को हानी पहुंचाते हैं। और अपना गुस्सा जाहिर करते हुए घर में मौजूद कांच को भी तोड़ देते हैं। 

प्रतीक सहजपाल  द्वारा बिग बॉस के घर में लगा कांच तोड़े जाने का खामियाज़ा पूरे जंगलवासी को भुगतना पड़ता है। बिग बॉस प्रतीक के हिंसक होने और घर का कांच तोड़ने के लिए पूरे जंगलवासियों को नॉमिनेट कर देते हैं। अब देखना होगा कि शो में आगे की एक्टिविटी किस ओर मोड़ लेती है। 

सलमान खान ने जय भानुशाली, उमर रियाज, तेजस्वी प्रकाश, करण कुंद्रा, विधि पांड्या, डोनल बिष्ट, विशाल कोटियन, अफसाना खान, सिम्बा नागपाल, साहिल श्रॉफ, अकासा सिंह और ईशान सहगल को बिग बॉस जंगल की 'प्राणी' के रूप में पेश किया। बाद में, बिग बॉस ओटीटी फाइनलिस्ट शमिता शेट्टी, प्रतीक सहजपाल और निशांत भट को बिग बॉस के घर में एंट्री की।

शमिता, प्रतीक और निशांत एकमात्र ऐसे प्रतियोगी बने जो बिग बॉस के घर की लग्जरी का आनंद ले रहे हैं। वे एलिमिनेशन से सुरक्षित हैं और उनके पास बिग बॉस के घर में रहने तक कप्तान बनने का मौका भी है।

शो की शुरुआत में ईशान सहगल पहले कंटेस्टेंट थे जो नॉमिनेटेड थे, मगर प्रतीक सहजपाल द्वारा घर के कांच तोड़े जाने के बाद पूरे जंगवासियों को बिग बॉस नॉमिनेट कर देते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन