1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 15 | सभी कंटेस्टेंट्स की हरकतों से तंग आ गए 'बिग बॉस', उठाया ऐसा कदम घरवालों के उड़ गए होश

Bigg Boss 15 | सभी कंटेस्टेंट्स की हरकतों से तंग आ गए 'बिग बॉस', उठाया ऐसा कदम घरवालों के उड़ गए होश

 Published : Oct 19, 2021 09:32 pm IST,  Updated : Oct 19, 2021 09:58 pm IST

बिग बॉस ने शो के कंटेस्टेंट्स को एक ऐसा फैसला सुना दिया है, जो बहुत हद तक घर में रह रहे सदस्यों की बीच बनी एक दूसरे की बॉन्डिंग पर असर करेगा।

Bigg Boss - India TV Hindi
 Bigg Boss 15 | सभी कंटेस्टेंट्स की हरकतों से तंग आ गए 'बिग बॉस', उठाया ऐसा कदम घरवालों के उड़ गए होश Image Source : VOOT

कलर्स टीवी पर दिखाए जाने वाले रियलिटी शो बिग बॉस 15 हर बीतते दिन के साथ दिलचस्प होता जा रहा है। शो के कंटेस्टेंट्स अपनी एक्टिविटीज़ में वो सब कुछ करते जा रहे हैं, जिसे उन्हें नहीं करना चाहिए। आज के एपिसोड में भी कुछ ऐसा देखने को मिलने वाला है जो हर किसी को चौंका देगा। 

शो के हालिया प्रोमो पर गौर करें तो एक्टिविटीज़ को लेकर बिग बॉस ने बड़े की कड़े शब्दों में शो के मौजूदा सभी कंटेस्टेंट्स की निंदा की और बताया जो कंटेस्टेंट्स मेन घर में रहते हुए स्पेशल ट्रीटमेंट पा रहे हैं उनका चैन और आराम खोने वाला है। 

बिग बॉस के फैसले से सभी घरवालों को जंगल में रहने की सजा को भुगतना पड़ेगा। प्रोमो के मुताबिक, बिग बॉस सभी घरवालों से कहते हैं, "बिग बॉस को ये समझ नहीं आ रहा है कि यहां आए 15 इंसानों को खेल के साधारण से नियम क्यों नहीं समझ आते? आपको बार-बार टोका गया सचेत किया गया। अब से आप सब जंगलवाली होंगे। कोई भी कंटेस्टेंट्स घर का मुख्य सदस्य नहीं होगा।"

बिग बॉस के इस फैसले के बाद सभी कंटेस्टेंट्स एक दूसरे को इसे लेकर टोकते और इल्जाम लगाते हुए नजर आते हैं। 

देखें नया प्रोमो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन